सोनभद्र मानव सेवा आश्रम (ट्रस्ट) द्वारा निःशुल्क फेस मास्क का हुआ वितरण

सुकृत  (सोनभद्र)

 सोनभद्र मानव सेवा आश्रम  (ट्रस्ट) सुकृत - सोनभद्र द्वारा आज दिनांक- 9 मई 2020 को विश्वव्यापी महामारी कोविड-19 से बचाव हेतु ग्राम सभा-सुकृत में स्थित कार्यालय पर संस्था के  संस्थापक / राष्ट्रीय अध्यक्ष / प्रधान ट्रस्टी गौतम विश्वकर्मा द्वारा सोशल डिस्टेसिन्ग का पालन करते हुए मास्क वितरित करके कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया ।

     
            तत्पश्चात ग्राम सभा सुकृत में ट्रस्ट के पदाधिकारियों व
कार्यकर्ताओं द्वारा आशा बहु, राजगिर , मजदूर, कोटे की दुकान , सब्जी विक्रेता तथा राहगीरों को मास्क का वितरण घर-घर जाकर किया गया।

       इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कोषाध्यक्ष- अरूण कुमार गुप्ता,जिला सचिव सोनभद्र- डाक्टर दिनेश कुमार, आल इण्डिया सोशल वर्कर प्रवीण कुमार सिंह , सदस्य- पंकज कुमार , संजय विश्वकर्मा व गोरख नाथ का सहयोग रहा।


              -अरुण कुमार गुप्ता की रिपोर्ट 
  

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने