आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।
‌       24/08/2020
‌            सोमवार
‌          मास-भाद्रपद
‌           पक्ष- शुक्ल
‌           तिथी- षष्ठी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌ व्यापार में नया अवसर मिलने के योग बन रहा है आपकी यात्रा सफल रहेगी  प्रभावशाली लोग आपकी सहायता करेंगे महत्वपूर्ण मीटिंग में भाग ले सकते हैं।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ नया कारोबार शुरू करने के लिए लोन ले सकते हैं आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा पूरा दिन व्यस्त रहेगा विरोधियों से कुछ सतर्क रहना होगा मेहनत से पीछे न हटे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
शिक्षित परिणाम न मिलने से असहज महसूस करेंगे प्रेमी जनों के मध्य सामंजस्य अच्छा रहेगा कुछ पुरानी यादें आपके सामने आएंगी बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा राजनीति से जुड़े लोगों को सोच समझकर बोलना चाहिए।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
अनजान लोगों पर आपको विश्वास नहीं करना चाहिए सफलता के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ेगी परिवार में कुछ कलह रहेगी रक्तचाप के रोगियों की समस्या आज बढ़ सकती है लोग आपके ऊपर निरर्थक आरोप लगा सकते हैं।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
घर के निर्माण कार्य में रुचि लेंगे दूसरों की सहायता करने से आपको आत्मिक प्रसन्नता मिलेगी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय आपके अपने जीवन साथी की ओर से विचार विमर्श अवश्य करें अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
 ऑफिस में बहस बाजी आदि से दूर रहे घर खर्च करते समय आपको सतर्क रहना होगा मौसम के बदलते स्वरूप को लेकर सावधान रहें तेल मसाले वाले भोजन से परहेज करें आपकी विनम्रता का लोग गलत मतलब निकाल सकते हैं।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज के दिन मौज मस्ती और मनोरंजन के समय व्यतीत करेंगे आपके व्यक्तित्व का लोग सम्मान करेंगे मित्रों की सलाह आपके लिए फायदेमंद रहेगी संतान से शुभ समाचार मिलेगा घर में मेहमान आ सकते हैं जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
परिवार की उलझनों को लेकर परेशान रहेंगे बीमार लोगों की सेहत खराब हो सकती है किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी व्यस्तता के कारण शरीर में थकान रहेगी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को संभाल कर रखें दिनचर्या संतुलित रखें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
 अपने प्रोजेक्ट के प्रति गंभीर रहेंगे आपका काम बनने से मन प्रसन्न होगा जीवन साथी का घरेलू कार्यों में सहयोग करेंगे नई उपलब्धियां मिल सकती हैं बच्चों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
 व्यापार में धन लाभ मिलेगा लोग आपकी मजबूरी का लाभ उठाने का प्रयास कर सकते हैं जॉब में आपको अच्छा समर्थन मिलेगा परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा शत्रु आपके समक्ष कमजोर होंगे।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
 विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकते हैं माता-पिता के साथ बैठकर वार्तालाप करेंगे आपके अधिकार और संपत्ति में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं पेट दर्द की समस्या हो सकती है जीवन साथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
बैंक लोन आपको परेशानी में डाल सकता है अपनी योजनाओं को लोगों से शेयर ना करें महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना पड़ेगा किसी मित्र का अपमान ना करें लंबी यात्रा आप को फिलहाल टाल देनी चाहिए।


          - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 
विज्ञापन-



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने