आज का पंचांग व राशिफल - 08 सितम्बर 2020

आज का पंचांग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       08/09/2020
             पंचांग
शुद्ध आश्विन कृष्ण पक्ष 6 मंगलवार :

तिथि : षष्ठी रात्रि 08:14 तक
नक्षत्र : भरणी प्रातः 06:33 तक
योग : व्याघात दिन 04:42 तक
सूर्योदय - प्रातः 05:48 बजे
सूर्यास्त -  शायं 06:12 बजे

         राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌अपने काम के प्रति ध्यान केंद्रित रखें, भविष्य को लेकर कुछ प्लानिंग कर सकते हैं, अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहेंगे, शाम को परिजनों के साथ गपशप में व्यतीत करेंगे, सभी काम सही समय पर पूरे हो जाएंगे।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌परिवार में सब आपके नियंत्रण में रहेंगे, सुबह कुछ परेशान रहेंगे लेकिन दोपहर के बाद से दिन काफी अच्छा रहेगा, महत्वपूर्ण कारोबारी डील हो सकती है, आपका श्रम सफल होगा और आपको बेहतरीन परिणाम मिलेंगे, शरीर को फिट रखने के लिए दिनचर्या संतुलित बनाए रखने का प्रयास करें।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
दूसरों की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है, प्रेमिका के ऊपर धन खर्च करना पड़ सकता है, अत्यधिक मेहनत के कारण शिथिलता रहेगी, पानी अधिक मात्रा में पिएं, अनजान व्यक्ति के साथ लेन-देन में आपको सतर्क रहना चाहिए।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
ऑफिस में आपको कोई पुरस्कार मिल सकता है, आपके रिश्ते मजबूत होंगे, सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से करेंगे, समाज में आपका सम्मान रहेगा, जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है, आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, शासन प्रशासन का अच्छा सहयोग मिलेगा, व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं, महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
मानसिक कष्ट हो सकता है, नई तकनीक का प्रयोग करन सकते हैं, पुराने विवादों को लेकर परेशानी हो सकते हैं, विद्यार्थी का मन पढ़ाई से भटक सकता है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
प्रेम प्रसंगों में गलतफहमी हो सकती है, कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है, लेकिन उसकी आपूर्ति करने में बाधा है, बाहरी लोगों को निजी मामलों में हस्तक्षेप न करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, खानपान में लापरवाही और अनावश्यक यात्रा न करें।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
समाज में आपकी योग्यता को स्थान मिलेगा, आज तनावमुक्त महसूस करेंगे, इस समय गोचर आपके लिए काफी शुभ है, आपके व्यवहार में परिपक्वता रहेगी, आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहेगी।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
विवादों को निपटाने के लिए दिन उत्तम है, माता-पिता से सलाह व मार्गदर्शन आवश्यक है, कारोबारी सौदे सौदे हो सकते हैं, आपके स्वभाव में आक्रामकता रहेगी, घर का वातावरण अच्छा रहेगा, अटका हुआ धन प्राप्त होगा।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
वरिष्ठ अधिकारी आपसे नाराज हो सकता है, दिन शांतिपूर्वक व्यतीत करना उचित होगा, लोगों के व्यवहार से मन दुखी होगा।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
लोगों के साथ संबंध खराब ना करें, राजनीति से जुड़े लोगों के लिए थकावट बना रहेगा, मानसिक अस्थिरता से बचने के लिए ध्यान योग का सहारा लें, विरोधी आपके प्रोजेक्ट में बाधा डालने का प्रयास करेंगे, नौकरी में कठिनाई रहेगी।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
नौकरी में अपनी नीतियों को बदल सकते हैं, बच्चों के कारण घर का माहौल बहुत अच्छा रहेगा, मार्केटिंग से जुड़े कार्य में पैसा मिल सकता है, अपनी क्षमताओं पर ध्यान दें, मन में प्रसन्नता और ताजगी रहेगी।


           - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने