विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार द्वारा भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष- सोनभद्र मनोनीत किए जाने पर श्रीमती आशा विश्वकर्मा जी का किया गया स्वागत सम्मान

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट परिवार द्वारा भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष- सोनभद्र मनोनीत किए जाने पर श्रीमती आशा विश्वकर्मा जी का किया गया स्वागत सम्मान
रावर्टसगंज- सोनभद्र  : 
आज दिनांक 18 अक्टूबर 2026 को ट्रस्ट परिवार के उप सचिव एडवोकेट विजय विश्वकर्मा जी के निज आवास  पर विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र  परिवार के सम्मानित पदाधिकारीयों एवं सदस्यों द्वारा आचार्य विश्वनाथ प्रसाद शर्मा जी के सानिध्य में भाजपा महिला मोर्चा का जिला अध्यक्ष- सोनभद्र मनोनीत किए जाने पर श्रीमती आशा विश्वकर्मा जी का बुके देकर, माल्यार्पण, अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह एवं श्री मद् विश्वकर्मा महापुराण भेंट कर स्वागत सम्मान किया गया। 
प्रभु विश्वकर्मा जी से इनके उज्जवल भविष्य हेतु प्रार्थना समाज के प्रबुद्ध जनों द्वारा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने