आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।
             मास श्रावण
              पक्ष शुक्ल
            तिथि तृतीया
          23/07/2020
               गुरुवार



1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )

अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करेंगे। निःसन्तान दम्पत्तियों को आज गर्भधारण में सफलता मिल सकती है। परिवार का माहौल बहुत ही अच्छा रहेगा। आपकी योजना सफल होगी। कार्यक्षेत्र में कोई आपको प्रपोज कर सकता है।

2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )

पारिवारिक तनाव समाप्त होगा। कानूनी मामले आपकी समस्या बढ़ा सकते हैं। दूसरों पर अपनी बातों को थोपने के बजाय उनके विचारों को भी महत्व दें। भीड़-भाड़ वाली जगह या सामाजिक समारोह में जाने से बचें। महँगी वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )

आपको कारोबार में बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। ऑफिस का वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। प्रियजनों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें। अपनी छवि को मजबूत करने का प्रयास करेंगे। आपकी कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो ) 

कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम के लिये आपको निमन्त्रण मिल सकता है। व्यापार बढ़ने से उत्साहित रहेंगे। उच्च प्रतिष्ठित लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा।

 5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )

सेवा कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे आपका मन शान्त रहेगा। नौकरीपेशा लोगों की आमदनी बढ़ने की पूरी सम्भावना है। भाग्य पूरी तरह आपके साथ है। ऑनलाइन व्यापार में धन का निवेश कर सकते हैं। जिम्मेदारियों के प्रति समर्पण भाव रखेंगे।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो ) 

धन को लेकर मन अशान्त हो सकता है। स्वास्थ्य समस्या परेशान कर सकती है। बॉस आपको कठिन कार्य सौंप सकता है, जिसके कारण तनाव बढ़ेगा। थकान भरी यात्रा होने की सम्भावना है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )

शेयर मार्केट और म्यूचुअल फण्ड आदि में निवेश लाभकारी होगा। उच्च पद के लिये आपको नामांकित किया जा सकता है। गृहस्थ जीवन की परेशानी दूर होगी। आकस्मिक धन लाभ होने के प्रबल योग हैं। घर में स्वादिष्ट भोजन का आनन्द उठायेंगे।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  ) 

व्यवसाय में आ रही समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। पैतृक सम्पदा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी आपको भावनात्मक सहयोग देगा। नया कार्य शुरू कर सकते हैं। आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। टीम भावना को ध्यान में रखते हुये कार्य करें।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे ) 

दिन की शुरूआत थोड़ी धीमी होगी, लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य हो जायेगी। आवश्यक कार्यों में ध्यान देंगे। कुछ नकारात्मक लोग आपकी ईमानदारी पर सन्देह कर सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा। लोगों की सहायता करने के प्रयास में अपना नुकसान न करा दें, इसका ध्यान रखें।

 10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी ) 

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिन्ता होगी। चलते हुये कार्यों में अवरोध आ सकता है। प्रिय जन आपसे नाराज हो सकते हैं। आर्थिक मामलों को लेकर असहमति हो सकती है। नजदीकी लोगों के विश्वासघात से व्यथित होंगे। 

 11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा ) 

भूमि और अचल सम्पत्ति को लेकर चल रहे मामले आज सुलझ सकते हैं। कारोबार में धन लाभ की स्थिति प्रबल होगी। प्रेम विवाह को पारिवारिक सहमति मिलेगी। सुख-सुविधाओं की वस्तुओं की खरीदी में धन खर्च होगा। परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। 

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )

कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिभा को उचित सम्मान मिलेगा। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसाय या काम को लेकर रचनात्मक विचार आयेंगे। अपने आत्मसम्मान को लेकर चिन्तित रहेंगे। आर्थिक चिन्ता दूर होगी।


            - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 


Email address-
hindustanjanatanews@gmail.com

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने