जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी, मरीजों की संख्या में इजाफा

 सोनभद्र    
                                                              
     कोरोना को लेकर सोनभद्र की स्थिति दिन - प्रतिदिन खराब होती जा रही है। शासन प्रशासन यहां प्रतिदिन मिल रहे कोरोना मरीजों के आँकड़े से  परेशान है। जिले में आज 36 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, बताते चलें कि अब तक का एक दिन में मिलने वाला दूसरा सबसे बड़ा मामला आज प्राप्त हुआ है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आँकड़ा 200 के पार पहुंच चुका है। कुल कोरोना संक्रमित मरीज लगभग 228 लोग हो चुके हैं।
    पिपरी थाने से 19 व्यक्ति, नगर पंचायत अध्यक्ष रेनुकूट और रेनुकूट के एक पत्रकार, पुलिस लाइन चुर्क से 4 पुलिसकर्मी, रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के नई बस्ती में पाँच लोग, वहीं उरमौरा में पाँच व्यक्ति, पन्नुगंज थाना क्षेत्र में दो व्यक्ति, खैराही निवासी एक व्यक्ति इत्यादि लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ० एस० के० उपाध्याय ने की मामले की पुष्टि किया। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों की कांट्रैक्ट ट्रेसिंग में स्वास्थ्य विभाग जुट गया है। स्वास्थ्य विभाग  सभी पॉजिटिव मरीजों को एल -1 हॉस्पिटल मद्धुपुर भेजने की तैयारी कर रहा है।



           - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 



      

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने