विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा मनाया गया विश्वकर्मा अवतरण दिवस व वार्षिकोत्सव समारोह 2026

विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट सोनभद्र द्वारा मनाया गया विश्वकर्मा अवतरण दिवस व वार्षिकोत्सव  समारोह 2026
सोनभद्र : 
विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र द्वारा अपना वार्षिकोत्सव समारोह माघ शुक्ल त्रयोदशी विश्वकर्मा अवतरण दिवस पर विश्वकर्मा संस्कृति महोत्सव प्रतिभा एवं गौरव सम्मान के रूप में आदि देव श्री विश्वकर्मा धर्मशाला विश्वकर्मा नगरम् रावर्टसगंज सोनभद्र में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 प्रात:परम पूज्य गुरु जी विज्ञ रामाशीष जी महाराज के सानिध्य में और श्री राम दुलारे विश्वकर्मा जी आचार्य के  पौरहित्य में महासचिव विश्वकर्मा वी.के. शर्मा एवं मुख्य सचेतक श्री गुलाब विश्वकर्मा जी ने मुख्य यजमान के रूप में प्रभु विश्वकर्मा जी का कथा पूजन किया तत्पश्चात परम पूज्य गुरु जी का स्वागत सम्मान किया गया। परम पूज्य गुरु जी द्वारा प्रभु विश्वकर्मा जी के मानव स्वरूप के अवतार का विस्तृत ज्ञान  दिया गया जिसे समस्त विश्वकर्मा चरणानुरागीयों ने ध्यानपूर्वक श्रवण किया। 

तत्पश्चात श्री राम आधार शर्मा जी ,श्री राम दुलारे विश्वकर्मा जी, श्री शंभू नाथ विश्वकर्मा जी मुख्य संरक्षक, उपाध्यक्ष श्री महेन्द्र विश्वकर्मा जी एवं उपाध्यक्षा श्रीमती मनोरमा शर्मा के मुख्य आतिथ्य में अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा जी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। जिसमें उपस्थित सभी विश्वकर्मा विभूतियों को अंगवस्त्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया ।विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान के क्रम में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले समाज के कुल 27 प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को ट्रस्ट परिवार द्वारा निर्गत विश्वकर्मा प्रतिभा सम्मान पत्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रभु विश्वकर्मा जी का पटका भेंटकर सम्मानित किया गया ।विद्वत जनों के विचारों को सुना गया तथा अंत में ट्रस्ट परिवार द्वारा लिए गए पूर्व निर्णय के क्रम में शपथ ग्रहण   विज्ञ रामाशीष जी महाराज के प्रमाणकत्व में लिया गया। पिछली मासिक बैठक में लिए गए निर्णय के क्रम में पूर्व की कार्यकारिणी का ही नवीनीकरण किया गया ।शपथ ग्रहण के पश्चात विश्वकर्मा जी का भंडारा किया गया ।कार्यक्रम के दौरान प्रभु विश्वकर्मा जी के स्वर संगीत ,भजनों से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया ।कार्यक्रम का सफल संचालन संयोजक / महासचिव/संचालक विश्वकर्मा वी .के. शर्मा एवं सहसंयोजक/ उपसचिव (पूर्व) डॉक्टर दिनेश विश्वकर्मा जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन सचिव राजेश विश्वकर्मा, जनपद अध्यक्ष अंगद विश्वकर्मा,लेखा संप्रेषण श्री राजकुमार विश्वकर्मा सहित सभी पदाधिकारी, नारी शक्ति, विश्वकर्मा बंधु उपस्थित रहे सभी का धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष श्री सुदामा विश्वकर्मा जी ने किया तथा ट्रस्ट के लगातार 06 वर्षों से उत्कृष्ट कार्यों हेतु सराहना की।
 *
विश्वकर्मा वी के शर्मा 
महासचिव/संयोजक/संचालक 
विश्वकर्मा चैरिटेबल ट्रस्ट मुख्यालय सोनभद्र परिवार

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने