सिंगरौली जनपद में भगवान विश्वकर्मा का दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गया अवतरण दिवस

सिंगरौली जनपद में भगवान विश्वकर्मा का दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गया अवतरण दिवस 

( उत्तर प्रदेश के काशी नगरी से चल कर आए मुख्य अतिथि डॉ दयाराम  विश्वकर्मा)
जयन्त - सिंगरौली (मध्य प्रदेश) 
दिनांक ३१ जनवरी २०२६ दिन शनिवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट, सिगरौली द्वारा भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्य उत्सव ट्रस्ट के प्रदेश संगठन मंत्री श्री सुग्रीव विश्वकर्मा के नेतृत्व में बड़े धूमधाम से मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ भगवान विश्वकर्मा के हवन/पूजन से किया गया जिसका उच्चारण अपने कुल के आचार्यों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का मार्ग दर्शन श्री शिव प्रसाद विश्वकर्मा प्रमुख समाज सेवी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि काशी की पावन धरा के मनीषी/विद्वान, कई सम्मानों से विभूषित, महान विचारक/वक्ता, डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा (पूर्व जिला विकास अधिकारी) रहे।  
विशिष्ट अतिथियों में श्री चंद्र प्रताप विश्वकर्मा, (पूर्व नगर निगम, अध्यक्ष) सिगरौली, श्री गौतम विश्वकर्मा (प्रधान संपादक- हिन्दुस्तान जनता न्यूज) सुकृत- सोनभद्र, उ.प्र. , श्री राज कुमार विश्वकर्मा जिला संयोजक (डॉक्यूमेंटेशन विभाग) श्री उमेश कुमार विश्वकर्मा, जिला मन्त्री भाजपा(ओ बी सी मोर्चा) सिगरौली रहे; जिनकी गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा बढ़ी।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री राम लगन विश्वकर्मा ने की।
कार्यक्रम के दौरान विश्वकर्मा वंशीय विद्यार्थियों को; जिन्होंने अपनी अपनी बोर्ड की परीक्षाओं में ८०%अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण किया था,उनको प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया गया। 
पाठ्य सहगामी क्रिया कलापों में भी छात्र/छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
           अनामिका विश्वकर्मा 
कार्यक्रम में अनामिका विश्वकर्मा पुत्री राम कलेश विश्वकर्मा द्वारा मनोहारी नृत्य प्रस्तुत किया गया।
अभिनव शर्मा पुत्र श्री अरुण शर्मा द्वारा भगवान विश्वकर्मा का पोस्टर बनाकर,अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
समारोह में विश्वकर्मा समाज के कई मानिन्द बुजुर्गों/महिलाओं को सम्मानित  कर, उनकी समृद्ध विरासत को याद किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री प्रदीप कुमार जिला सहकारी बैंक के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के तमाम पत्रकार क्षेत्र के निवासी/विद्वत जन, अन्य गणमान्य लोगों ने शिरकत फ़रमाकर कार्यक्रम की शोभा में चार चाँद लगाया। लोगों को प्रसाद भी वितरित किया गया।
अंत में सभी अभ्यागतों का स्वागत कार्यक्रम के अध्यक्ष/सचिव द्वय द्वारा किया गया।
समारोह को सफल बनाने में अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा ट्रस्ट के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने दिन रात, प्राण प्रण से कार्य कर उक्त आयोजन को सफल बनाया जिसकी जिले में देर रात तक चर्चा व्याप्त रही।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। सस्ते दर  ... 
प्रधान संपादक- गौतम विश्वकर्मा 
WhatsApp No.  9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने