करमा / सोनभद्र
एडिशनल एस.पी. ओ.पी. सिंह ने आज करमा थाना का निरीक्षण करते हुए एस.एस.आई. देवेंद्र प्रताप सिंह को लाॕकडाउन व क्राइम कंट्रोल सम्बंधित दिशा निर्देश दिया। करमा थाना पहुचकर एस.पी. साहब ने शस्त्रागार व अभिलेखों का बारीकी से विधिवत निरीक्षण किया।अभिलेखों का निरीक्षण करने के बाद शस्त्रों का मिलान कराया। उन्होने बैरक की साफ सफाई, मेस में साफ सफाई, चबूतरे की मरम्मत व शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कर संतोष जताते हुये करमा एस.एस.आई. देवेंद्र प्रताप सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिया कि प्रत्येक आरक्षी को शस्त्रों का ज्ञान होना परम आवश्यक है, साथ ही लाॕकडाउन व क्राइम कंट्रोल सम्बंधित आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया।
उन्होने बैरक का निरिक्षण कर साफ सफाई पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आप लोग हमेशा साबुन से अच्छी तरह हाथ धोयें इसके आलावा ड्यूटी के दौरान सेनेटाइजर का प्रयोग करें। साथ ही साथ सी.सी.टी.एन.एस. की भी जानकारी लेते हुये महिलाओं पर होने वाले अपराधो पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए कहा।
एडिशनल एसपी ने कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अपराध रजिष्टर 4 व ग्राम अपराध रजिष्टर 8 सहित 72 रजिष्टर का निरीक्षण कर संतुष्टि जताई और वहां मौजूद कांस्टेबलो से उन्होंने हथियारों के बारे विस्तृत जानकारी ली।
- जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट