आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।

‌       26/08/2020
‌             बुधवार
‌          मास-भाद्रपद
‌           पक्ष- शुक्ल
‌         तिथी- अष्टमी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आलस्य की वजह से काम को टालना भारी पड़ सकता है, मन में किसी भी व्यक्ति के प्रति दया का भाव और कुछ हो सकता है, अपनी कार्यशैली का पुनः निरीक्षण अवश्य करें, प्रणय संबंधों में दरार आ सकती है, रिसर्च या शोध कार्य से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ जोश और जुनून के साथ अपने काम में व्यस्त रहेंगे, परिवार की सभी छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को पूरा ध्यान रखने का प्रयास करेंगे, आपके सभी काम अपने आप ही बनते चले जाएंगे, दांपत्य जीवन में रोमांस का भरपूर आनंद लेंगे, नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं तो दिन पूरी तरह से आप के समर्थन में है।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
नौकरी को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है, छात्र प्रतियोगी परीक्षा में सफलता अर्जित करेंगे, व्यवसाय में कुछ ढीलापन रहेगा लेकिन फिर भी सामान्य लाभ अवश्य मिलेगा, भाई-बहन की सहायता अवश्य करें, समय का पर्याप्त सदुपयोग करें।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आपके मन में अहंकार की भावना पनप सकती है जो आपके रिश्तो के लिए बेहतर नहीं रहेगी, दिखावे में आपका अतिरिक्त व्यय होगा, अपने उद्देश्य और लक्ष्य से भटक सकते है, बच्चों का मन पढ़ाई में कम लगेगा, शेयर मार्केट और ट्रेनिंग कारोबार से जुड़े जातकों को अचानक धन हानि खेलनी पड़ सकती है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
वाहन चलाते समय सावधानी रखें, धर्म के मामले में उलझे रहेंगे जिसका असर शायद आपके काम पर भी पड़ सकता है, प्रिय जनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी, अन्य सभी कार्यों के बजाय अपने मूल कार्य में एकाग्र होना चाहिए, लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकालेंगे इसका ध्यान रखें।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
 काउंसलिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा और प्रसिद्धि बढ़ेगी, आपके रचनात्मक विचारों को प्रोत्साहन मिलेगा, लोग आप से काफी प्रभावित रहेंगे, मित्रों के साथ पर्यटन की योजना बनाएंगे, भाग्य का आज पूरा पूरा सहयोग मिलेगा।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज काफी मेहनत के बाद देर से सफलता मिलने के योग बन रहा है, गुस्से और जल्दबाजी में निर्णय न लें, दुसरे ढंग से धन कमाने के तरीकों पर विचार कर सकते है, अपने विचारों को लेकर दृढ़ नहीं रह पाएंगे, स्वभाव कुछ चीड़ चीड़ा हो सकता है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
कोई मनोकामना आज पूरी हो सकती है, आपके धैर्य और उद्देश्य का बेहतर लाभ मिलेगा, कैरियर में बेहतरीन सफलता मिलेगी, अपनी उर्जा का बेहतर उपयोग कर पाएंगे, ऑफिस में आप अच्छा संबंध स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करेंगे।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
तकनीकी समस्या को सुलझाने में कठिनाई आएगी, धन संबंधी मामलों को लेकर चिंता रहेगी, दोपहर के बाद स्थितियों में कुछ सुधार होगा, कार्यक्षेत्र में अपनी पूरी ताकत नहीं लगा पाएंगे, महत्वपूर्ण कार्य टालने पड़ेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आप की सक्रियता से लोग प्रभावित रहेंगे, जमा पूंजी का कहीं सुरक्षित निवेश कर सकते हैं, संपत्ति से जुड़े मामलों में आप भाग्यशाली रहेंगे, आकस्मिक धन लाभ होगा, बड़े भाई बहनों की सहायता करेंगे।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
पारिवारिक लोगों का बेहतरीन सहयोग मिलेगा, अपनी योजनाओं को ऐसे ही शेयर ना करें, हास परिहास और उल्लास से दिन व्यतीत होगा, व्यक्तिगत जीवन को भी भरपूर समय देंगे, कम मेहनत में ही उपेक्षित परिणाम मिल जाएंगे।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
ऑफिस में आपको कुछ सतर्कता रखनी होगी, जीवनसाथी की बातों से विचलित हो सकते है, घर में पूजा पाठ का आयोजन करवा सकते हैं, कर्मचारियों से अपना व्यवहार अच्छा रखें, ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेंगे।

            - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने