अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट एवं जवाहर आदर्श इण्टर कालेज,सुसुहाई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर कराया गया योग

अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट एवं जवाहर आदर्श इण्टर कालेज,सुसुहाई वाराणसी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व योग दिवस पर कराया गया योग 

वाराणसी : 
आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट सिगरा वाराणसी के पदाधिकारियों के सहयोग से उक्त इण्टर कॉलेज के छात्र छात्राओं और अभिभावकों को प्राणायाम और आसन के साथ - साथ कई रोगों को दूर करने में अति आवश्यक सूक्ष्म योगासन सिखाया गया। योगासन का प्रदर्शन एवं अभ्यास अखिल भारतीय विश्वकर्मा ट्रस्ट वाराणसी के प्रबन्धक श्री शशिधर पंच गौण द्वारा किया गया।
डॉक्टर दयाराम विश्वकर्मा, अवकाश प्राप्त जिला विकास अधिकारी द्वारा योग पर विशेष कर पतंजलि अष्टांग योग पर लोगों को सविस्तार जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया। डॉक्टर विश्वकर्मा ने उपस्थित लोगों को यह अवगत कराया कि दो चार आसन और प्राणायाम करना ही योग नहीं है।उन्होंने पतंजलि के अष्टांग योग पर व्यापक चर्चा करते हुए आठ अंगों की चर्चा की।
अष्टांग योग में पहला यम के सन्दर्भ में आम जन को बताया कि इसके पाँच उपनियम हैं जो सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अपरिग्रह और ब्रह्मचर्य है। यदि कोई इंसान केवल यम को ही अपने जीवन में उतार ले तो उसके जीवन का कायाकल्प हो जाए।
दूसरा नियम - यह दूसरों से व्यवहार करते समय जो नैतिकता और अनुशासन हम निभाते हैं, उसे नियम कहते हैं। नियम के भी पाँच उपनियम हैं जो शौच, संतोष, स्वाध्याय, तप और ईश्वर प्राणिधान है। तीसरा अंग आसन है, चौथा प्रत्याहार, पाँचवाँ  धारणा, छठा ध्यान और आठवाँ समाधि है।

यही पतंजलि द्वारा प्रतिपादित अष्टांग योग है,जिसकी व्याख्या डॉक्टर विश्वकर्मा ने करके श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
उक्त अवसर पर ट्रस्ट के महामंत्री श्री अलगू विश्वकर्मा एवं ट्रस्ट के उप प्रबंधक श्री धीरज विश्वकर्मा के अलावा जवाहर आदर्श इण्टर कॉलेज के सर्वेसर्वा श्री भरत राम विश्वकर्मा,श्री अनिल कुमार विश्वकर्मा,धर्मेश्वर वाटिका के मालिक श्री भरत लाल विश्वकर्मा,श्री श्रीनाथ विश्वकर्मा के अलावा तमाम अभिभावक,शिक्षक बृंद के साथ साथ उक्त इण्टर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राएं उपस्थित होकर योगाभ्यास किया।
अंत में संस्था के केयर टेकर श्री भरत राम विश्वकर्मा ने अभ्यागतों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए मंगल कामना करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा किया और बच्चों और अतिथियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था की।

समाचार व विज्ञापन के लिए संपर्क करें। सस्ते दर पर ..... WhatsApp No. 9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने