बिजली की चपेट में आने से अधेड़ की मृत्यु

चुर्क - सोनभद्र 
चौकी क्षेत्र के अन्तर्गत अरौली गांव के कटीन बस्ती में आज बिजली का करेंट लगने की वजह से अधेड़ की मृत्यु हो गयी।
अरौली के कटीन बस्ती निवासी नखड़ु खान पुत्र इस्माइल खान उम्र लगभग 55 वर्ष अपने घर में लगे समरसेबुल पम्प को चालू कर रहे थे कि तभी वह करेंट की चपेट में आकर अचेत हो गये। परिवारजनों द्वारा आनन- फानन में उन्हे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर चुर्क चौकी प्रभारी अंजनी राय मौके पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।


    - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने