कुशल सिंह को बनाया गया समाजवादी पार्टी चोपन नगर अध्यक्ष

चोपन (सोनभद्र )

नगर पंचायत चोपन अध्यक्ष कुशल सिंह की समाज के प्रति निष्ठा व सामाजिक कार्यों तथा पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय यादव ने उन्हें पुनः चोपन नगर का एक बार फिर नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। इस अवसर पर कुशल सिंह ने बताया कि पार्टी द्वारा मेरे उपर विश्वास करके मुझे जो दूसरी बार जिम्मेदारी दी गई है उसका पालन मैं पूरी ईमानदारी से करूंगा और संगठन को मजबूती प्रदान करूंगा। कुशल सिंह के दोबारा नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं में  प्रसन्नता है। इस अवसर पर वरिष्ठ समाजवादी नेता व अल्पसंख्यक सभा के पूर्व प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरिशी ने कहा कि कुशल सिंह के दोबारा नगर अध्यक्ष बनने पर पार्टी और संगठन को मजबूती मिलेगी तथा पार्टी के नीतियों को लोगों तक पहुँचाने में सहयोग प्राप्त होगा।



- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने