आज का पंचांग व राशिफल- 28 सितम्बर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       28/09/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 12 सोमवार :
तिथि : द्वादशी रात्रि 09:42 तक
नक्षत्र : धनिष्ठा रात्रि 12:23 तक
योग : धृति रात्रि 10:01 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:04 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:56 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - पूर्व
राहुकाल वास - उत्तर-पश्चिम
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से...
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त : जातकर्म, नामकरण, शिशुताम्बुल भक्षण, गर्भाधान, गोक्रय-विक्रय, पश्चिम दिशा की यात्रा, नया अन्न ग्रहण, दवा ग्रहण करना, धान्यच्छेदन।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आज आप महत्वपूर्ण लोगों के संपर्क में रहेंगे, आपके द्वारा लिए गए निर्णय कारोबार के लिए बेहतर होगा, आय बढ़ने से चित्त में प्रसन्नता रहेगी, युवा व्यापारी अपनी कार्यक्षमता और कुशलता को बढ़ाने का प्रयास करेंगे।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
आज विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं, जीवनसाथी के प्रति आपका व्यवहार नरम रखें, अनुभवी लोगों की सलाह पर अनुसरण अवश्य करें, अपना मनोबल बनाए रखें, कार्य में प्रगति होने से उत्साहित रहेंगे।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
नौकरीपेशा जातक ओवरटाइम कर सकते हैं, जिन लोगों से आपके संबंध खराब थे उनके साथ समझौता हो सकता है, घर के बुजुर्गों से काफी कुछ सीखने को मिलेगा, अनुभवजन्य ज्ञान आपको लाभ दिलाएगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपको अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा, कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा, जीवन साथी आपसे नाराज हो सकता है, जमीन संबंधी कार्यों में बाधा आ सकती है, यूरिन संबंधी समस्या हो सकती है, पैरों में दर्द और सूजन बनी रहेगी।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज आयात निर्यात संबंधी व्यवसाय में तेजी आने वाली है, परिस्थितियों के अनुरूप स्वयं को टालने का प्रयास करें, समय अच्छा व्यतीत होने वाला है, दांपत्य संबंधों में मधुरता रहेगी, आज पूरा दिन कार्यों में व्यस्त रहने वाला है।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आपको दूसरों के विवाद में उलझना या समझौता करना उचित नहीं होगा, उच्च रक्तचाप की समस्या उभर सकती हैं, दिनचर्या सीमित रखें, विरोधियों के ऊपर वर्चस्व बढ़ेगा, कार्यक्षेत्र में काम का दबाव अधिक हो सकता है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
अपनी समस्याओं का शांतिपूर्ण तरीके से निराकरण करने का प्रयास करें, कार्यक्षेत्र का माहौल बहुत ही उत्तम रहेगा, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने वाला है, दिनभर की भागदौड़ के बाद परिवार के साथ मनोरंजन का आनंद लें, मित्रों का सहयोग मिलने से कारोबार में लाभ होने वाला है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
आज झूठ बोलने से आपको बचना पड़ेगा, कोर्ट कचहरी के मामलों में उलझना आपके हित की बात नहीं है, संपत्ति के विवाद जन्म ले सकते हैं, विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति ज्यादा सतर्क रहें, किसी मांगलिक कार्य की योजना बना सकते हैं।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
आज आप मुख्य विचारों के प्रभाव से जुड़े रह सकते हैं, प्रेमी जन से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है, सोशल मीडिया में आप की सक्रियता बढ़ सकती है, रूके हुए कार्य आज पूरे होने वाले हैं, कार्यक्षेत्र में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए प्रसिद्धी मिलने का अवसर मिल सकता है।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आपके व्यवहार से नजदीकी लोग दुखी न हो इसका विशेष ध्यान रखें, आपके रचनात्मक विचारों में वृद्घि होगी, कार्य की अधिकता से परेशान रह सकते हैं, स्वास्थ्य संबंधी समस्या को अनदेखा ना करें तो ज्यादा अच्छा होगा।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आज घर पर आराम दायक समय व्यतीत कर सकते हैं, कठिन और जटिल कार्यों को सूझबूझ से हल कर सकते हैं, उम्मीद और आशाओं के साथ करियर में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिल सकती है, सभी कार्य आसानी से आज पूरे हो जाएंगे, दिन की शुरुआत में कुछ सूचना मिलने का योग बन रहा है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
आज मन में चिंता बनी रहेगी, अनावश्यक धन बर्बाद हो सकता है, आपके भीतर नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है, वाणी में चिड़चिड़ापन रहेगा, आंखों में कुछ समस्या होने का योग बन रहा है, युवा वर्ग को अपनी भविष्य की चिंता बनी रह सकती है, आज अपने अपने भीतर नकारात्मक विचारों का प्रभाव ना आने दे तो ज्यादा अच्छा होगा।

             🌹राधे राधे🌹
   - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने