आज का पंचांग व राशिफल - 01 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       01/10/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन शुक्ल पक्ष 15  गुरुवार :
तिथि : पूर्णिमा रात्रि 01:26 तक
नक्षत्र : उ.भा. रात्रि 06:02 तक
योग : वृद्धि रात्रि 09:44 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:06 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:54 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - दक्षिण
राहुकाल वास - दक्षिण
मूल विचार : ज्येष्ठा/मूल
तिथि 6 मंगलवार रात्रि 01:27 से
तिथि 8 गुरुवार रात्रि 11:29 तक।
रेवती/अश्विनी
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से...
पंचक विचार : तिथि 12 सोमवार (28 सितम्बर) दिन 11:54 से...
भद्रा : दिन 12:36 तक
पर्व-मुहूर्त : स्नान दान की पूर्णिमा, यायिजययोग, सर्वार्थसिद्धि योग।

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌आज आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, ऑफिस में कहासुनी भी हो सकती है, भीड़भाड़ वाले स्थानों से आपको बचना चाहिए, कारोबार में हानि होने की आशंका बनी रहेगी, जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता भी रहेगी, पारिवारिक झगड़ों से दूर रहें तो ज्यादा अच्छा होगा।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने का योग बन रहा है, दोस्तों के साथ गंभीर मुद्दे पर चर्चा हो सकती है, आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे, विरोधियों के साथ समझौता हो सकता है, व्यापार में बेहतरीन लाभ मिलने के योग भी बन रहे हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
आज परिवार के लोगों को का समर्थन आपको मिलने वाला है, प्रेमीजन बहुत ही अच्छी व्यहार करेंगे, शोध कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ प्राप्त हो सकता है, सहयोग और अधिकारों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखना ठीक है, आपके काम की प्रशंसा होगी।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज उच्चाधिकारियों के समर्थन में रहेंगे, ऑफिस में बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है, कला क्षेत्र से जुड़े लोगों को सम्मान मिलने वाला है इसके लिए योजनाएं बना सकते हैं, आज पूजा पाठ में आपका मन नहीं लगने वाला है।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आज शाम के समय अपमानित होने का सामना करना पड़ सकता है, राजनीति से जुड़े लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा, मित्रवत लोग शत्रु के जैसा व्यवहार कर सकते हैं, लंबी यात्रा करने से आपको बचना चाहिए, कुसंगति से बचने का प्रयास अवश्य करें।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज कारोबार में वृद्धि होने वाली है, जीवन साथी आपका पूरा ध्यान रखेगा, कार्यक्षेत्र में सकारात्मकता का वातावरण बना रहेगा, आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, भाग्य आपका साथ देने वाला है।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
आज आपको वाहन और मशीनरी का प्रयोग करने में सावधान रहना चाहिए, बेरोजगार लोगों के लिए नई नौकरी मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है, भावुक होकर निर्णय लेने से बचें, उधार के लेनदेन से लाभ होने वाला है, आज आपकी आय अच्छी हो सकती है।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
 आज जीवनसाथी के प्रति आप का मन दुखी हो सकता है, कमीशन वाले कार्यों से आज दूर रहे तो ज्यादा अच्छा होगा, आपकी प्रिय वस्तु गायब हो सकती है, प्रणय संबंधों में भी अनुभव कुछ अच्छा नहीं मिलने वाला है, व्यापार में ज्यादा लाभ नहीं मिल सकता।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
मित्रों के सहयोग से रुके हुए काम बनेंगे, घर में कलह का माहौल बन सकता है, आपके घर में कोई रिश्तेदार आने वाला है, बाद विवाद और बहस से बचने का पूरा प्रयास करें।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
कला और संगीत का आनंद लेने लेंगे, घर में कुछ बदलाव कर सकते हैं, मन में उत्साह और प्रसन्नता रहेगी, पुरानी संपत्ति को बेंचकर धन लाभ हो सकता है, अपने बुद्धि का अच्छा उपयोग कर पाएंगे।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें ज्यादा अच्छा होगा, आपके आसपास रहने वाले लोगों के व्यवहार से मन दुखी हो सकता है, मन अच्छे और पूर्ण कार्यों में लगाएं, व्यवसाय में बदलाव लाने का प्रयास करेंगे, नए लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर सकते हैं।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
 निजी जीवन में काफी अच्छा समय बिताने से हल्का महसूस करेंगे, नए कैरियर की शुरुआत करने के लिए बेहतरीन समय आ चुका है, दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ सकता है, सरकारी कार्यों से धन लाभ मिलने वाला है।

             🌹 राधे राधे🌹
     - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने