आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
08/10/2020
पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष 06 गुरुवार :
तिथि : षष्ठी दिन 12:00 तक
नक्षत्र : मृगशिरा रात्रि 07:34 तक
योग : वरीयान रात्रि 11:41 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:11 बजे
सूर्यास्त - शायं 05:49 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : हस्त तिथि 11 रविवार दिन 03:35 (27 सितम्बर) से
तिथि 08 शनिवार रात्रि शेष 04:05 तक (10 अक्टूबर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : सामान्यवृष्टि योग
दिशाशूल - दक्षिण
राहुकाल वास - दक्षिण
मूल विचार : रेवती/अश्विनी-
तिथि 15 गुरुवार रात्रि शेष 06:02 से
तिथि 03 रविवार दिन 11:11 तक
श्लेषा/मघा-
तिथि 09 रविवार रात्रि 09:12 से
तिथि 11 मंगलवार रात्रि 08:02 तक
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : दिन 12:00 से रात्रि 12:19 तक
पर्व-मुहूर्त : रवियोग, राहुयुति।
राशिफल
1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
बहनों के साथ संबंध मधुर होने वाले हैं, व्यवसाय में अधीनस्थ कर्मचारियों के सहयोग प्राप्त होंगे, बच्चों के करियर की चिंता आज दूर होने वाली है, नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी, कारोबार से संबंधित यात्रा हो सकती है।
2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
परिवार में आपका सम्मान बढ़ने वाला है, आपको अपनी रूचि के अनुसार कार्य करना चाहिए, संपत्ति संबंधी मामलों से धन का लाभ होने वाला है, बिजनेस पार्टनर के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें, कारोबार के लिए नए ऑफर मिलने के योग बन रहे हैं, गृहस्थ जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है।
3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा, कार्य व्यवसाय में विस्तार होने से धन लाभ का अवसर मिलेगा, समय की अनुकूलता का लाभ उठाएं, प्रशासन से जुड़े लोगों को सम्मान मिलेगा, आपके सभी कार्य व्यवस्थित हो जाएंगे।
4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
व्यापार में आपको हानि होने के योग बन रहे हैं, कार्यक्षेत्र में खींचातानी होने का योग बन रहा है, स्वास्थ्य को लेकर कोई लापरवाही ना करें, व्यर्थ में खर्च बढ़ने से परेशानी होने की संभावना है, किसी से अनावश्यक बहस ना करें।
5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
पुर्व में बनाई गई योजना आज सफल होने के योग बन रहे हैं, आपकी वाणी में प्रखरता रहेगी, मित्रों के साथ झगड़ा ना करें, व्यवसायियों को बेहतरीन धन लाभ होने का योग बन रहा है, अभी कार्य को आसानी से पूरा कर लेंगे।
6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
दांपत्य संबंधों में मजबूती आएगी, व्यापार में परिवर्तन या बदलाव करने से बचें, अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करें, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, खोई हुई वस्तु आज मिलने का योग बन रहा है।
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
समझदारी पूर्वक किए गए कार्य भविष्य में लाभकारी सिद्ध होंगे, अपनी निजता का ध्यान रखें, आय की तुलना में खर्च ज्यादा होगा, आपको कोई सम्मान मिलने का योग भी बन रहा है, नौकरी में कार्य भार बढ़ने की संभावना है।
8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू )
अपने आत्मविश्वास में लापरवाही कर सकते हैं, आज महत्वपूर्ण कार्य करने से आपको बचना चाहिए, अपने परिवार में किसी मामले को लेकर परेशानी बन सकती है, पेट में जलन की समस्या हो सकती है, जीवन साथी से विवाद होने का योग बन रहा है।
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, आपके व्यवहार से लोग प्रभावित रहेंगे, कला के क्षेत्र में आपको धन लाभ होने वाला है, सेहत में सुधार होगा, जीवनसाथी के कैरियर में उन्नति मिलेगी, आशा के अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे।
10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
पुराने कर्ज को चुकता करने का समय आ चुका है, विरोधी आपके समक्ष नतमस्तक होंगे, खान-पान में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, इंटरव्यू आदि में सम्मिलित होने पर बेहतरीन सफलता मिलने का योग है, आपको बहुत मेहनत करने के बाद अच्छे परिणाम मिलेंगे।
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
नए-नए विषयों के अध्ययन में रुचि लेंगे, जूनियर के साथ आपका विवाद होने का योग बन रहा है, अधिक खर्च करना आपके बैंक बैलेंस पर भारी पड़ सकता है, नए टेंडर मिलने से व्यापारियों को धन लाभ होने का योग है बन रहा है।
12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
घर में पूजा पाठ आदि में मन लगा रहेगा, आर्थिक कारणों से काम लंबित होने की संभावना है, व्यवसाय में आमदनी उम्मीद से कम होगी, लोग आप का मजाक उड़ा सकते हैं, आपके अनुभवों को यथोचित लाभ नहीं मिल पाएगा।
🌹 राधे राधे🌹
- हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट
विज्ञापन देखें-
खबरों व विज्ञापन के लिए संपर्क करें- 9935694130
Tags:
राशिफल