आज का पंचांग व राशिफल - 16 अक्टूबर 2020

आज का पञ्चाङ्ग व राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार
‌       16/10/2020
             पञ्चाङ्ग
अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष 30 शुक्रवार :
तिथि : अमावस्या रात्रि 01:52 तक  
नक्षत्र :  हस्त दिन 04:00 तक
योग : ऐन्द्र प्रातः 07:24 तक
सूर्योदय - प्रातः 06:17 बजे
सूर्यास्त -  शायं 05:43 बजे
सूर्य नक्षत्र संक्रांति : चित्रा तिथि 8 शनिवार रात्रि 04:05 (10 अक्टूबर) से
तिथि 08 शनिवार दिन 01:46 तक (24 अक्टूबर) तक
सूर्य नक्षत्र संक्रांति फल : खण्डवृष्टि योग
दिशाशूल - पश्चिम
राहुकाल वास - दक्षिण-पूर्व
मूल विचार : नहीं
पंचक विचार : नहीं
भद्रा : नहीं
पर्व-मुहूर्त : स्नान दान इत्यादि की अमावस्या, मासांत दोष के कारण मुहूर्त का अभाव है ।  

               राशिफल

‌‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌किसी बड़े बिजनेस मीटिंग में शामिल होने का अवसर प्राप्त हो सकता है, कार्य के प्रति आप के समर्पण की प्रशंसा होगी, रुके हुए कार्य आज दोबारा शुरू कर सकते हैं, गठिया के रोगियों का दर्द आज उभर सकता है, जीवन साथी आपके व्यवहार से काफी प्रसन्न रहने वाला है।


‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
बिना प्लानिंग के किसी नए कार्य को शुरू न करें तो अच्छा रहेगा, आपकी मेहनत सफल होगी, प्रेमी जन रोमांटिक मूड में रह सकते हैं, घर के वातावरण में प्रसन्नता बनी रहेगी, विवाह योग्य बच्चों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं, समय का भरपूर सहयोग कर पाएंगे। 

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
सरकारी नियमों की अवहेलना न करें, गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा, लेकिन कुछ विवाद होने की संभावना है, मौसमी बीमारियों के कारण इंफेक्शन का खतरा बना रहेगा, आज आपका स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है, कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। 

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
फोन के माध्यम से कोई अच्छी खबर मिलने की संभावना है, शरीर स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम की तरह रुचि लें, आपके व्यवहार में आत्मविश्वास और सम्मान दोनों एक साथ देखने को मिल सकता है, नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होने की संभावना है। 

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
आर्थिक समस्या परेशानी का कारण बन सकती है, दांपत्य संबंधों में जटिलता रहेगी, धन को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रह सकती है, शरीर में कुछ कमजोरी बनी रह सकती है, दांपत्य संबंधों में जटिलता बनी रहेगी। 

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
जीवन साथी आपके कार्यों में आपका साथ देने वाला है, आज घर पर आराम करने का विचार बना सकते हैं, परिवार और दोस्तों के साथ काफी अच्छा समय बिता पाएंगे, आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने वाली है, व्यवसायिक गतिविधियों में उन्नति का योग बन रहा है। 

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
लोग आपकी बातों का बुरा ना माने इसके लिए आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है, अत्यधिक विचार विमर्श कर आपके विचारों को प्रभावित कर सकता है, आपके परिजनों में कुछ असंतोष व्याप्त हो सकता है, मांगे सामान को सुरक्षित ढंग से रखें तो ज्यादा अच्छा होगा। 

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
परिवार में सुख समृद्धि बनी रहेगी, व्यापार में शानदार सफलता मिलने की संभावना है, नए व्यापारिक साझेदारी जुड़ सकती है, छात्र नए विषय के अध्ययन में मन को लगाएंगे, आपका मन चित्त शांत रखने वाला है, शाम के समय आपकी कोई समस्या का निराकरण हो सकता है। 

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
परिवार के किसी महत्वपूर्ण विषय पर एक साथ चर्चा करने का मौका मिलेगा, माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी, आपके व्यवहार में गर्मी बनी रहेगी, किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत जीवन में बिल्कुल न पड़ने दें, पैतृक संपत्ति को लेकर मनमुटाव की संभावना है। 

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
नई कंपनी में स्थानांतरण के लिए आवेदन कर सकते हैं, धार्मिक और आध्यात्मिक विषयों को लेकर अध्ययन करेंगे, अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने का प्रयास करें, आज आपके ऑफिस में माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। 

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
जीवनसाथी के व्यवहार से गुस्सा आ सकती है, आपकी बातों को लोग महत्व कम देंगे, गृहस्थ जीवन में तनाव होने का योग भी बन रहा है, अपनी समस्याओं को लोगों से शेयर बिल्कुल न करें क्योंकि लोग मजाक बना सकते हैं, बेहतर होगा कि आप आज थोड़ा सतर्क रहें। 

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अपने प्रेमी को खुश करने का भरसक प्रयास करेंगे, अचानक धन प्राप्त होने से मन प्रसन्न रहेगा, परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा, आय के नए नए स्त्रोत बन सकते हैं, व्यापारियों के लिए पूरा दिन बेहद अनुकूल रहने वाला है। 

             🌹 राधे राधे🌹

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने