उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में किया गया रक्तदान

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में किया गया रक्तदान
वाराणसी :
उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के तत्वावधान में  हृदय सम्राट स्वर्गीय इंजीनियर आर.के. दत्ता जी की पूण्यतिथि पर  रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।सर्वप्रथम प्रातः 10:00 बजे संघ भवन सिंचाई विभाग सिगरा वाराणसी के सभागार में इंजीनियर आर.के. दत्ता जी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर हवन पूजन किया गया, तत्पश्चात सिंचाई विभाग परिसर में वृक्षारोपण किया गया उसके पश्चात जिला चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी के डॉक्टरों की टीम के देख रेख में डिप्लोमा इंजीनियरों ने रक्तदान कर मानव सेवा का पुनीत कार्य किया गया।
कुल 41 यूनिट ब्लड जनपद वाराणसी एवं चंदौली के डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा दान किया गया ।उक्त कार्यक्रम में लिफ्ट सिंचाई मंडल वाराणसी के अधीक्षण अभियंता इंजी. ए.के. सिंह मुख्य अतिथि के रूप में एवं लिफ्ट सिंचाई के अधिशासी अभियंता इंजी .राम शिरोमणि जी, सिविल डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य इंजी. उदयभान जी,महासंघ के अतिरिक्त महासचिव  पूरब इंजी.पी.के. राय जी,क्षेत्रीय अध्यक्ष डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग इंजी. अखिलेश चौहान जी, सिंचाई यांत्रिक के मंडल सचिव इंजी.अखिलेश यादव जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। जनपद वाराणसी एवं चंदौली के विभिन्न घटक संघ के सम्मानित पदाधिकारी गण एवं सदस्य गण कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता इंजी. राघव नंद सिंह जनपद अध्यक्ष वाराणसी एवं संचालन इंजीनियर वी.के शर्मा जनपद सचिव वाराणसी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया तथा जरूरतमंदों को भोजन ग्रहण कराया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने