अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न

अखिल राजस्थान अम्बेडकर शिक्षक संघ का  दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन हुआ सम्पन्न

शिक्षा मंत्री को जिला अध्यक्ष कैलाश ने भेजा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल के द्वारा 11 सूत्री माँग पत्र

अलवर, (राजस्थान) : 
 संघ के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद बलाई ने  बताया कि अखिल अंबेडकर शिक्षक संघ की अलवर जिला शाखा का दो दिवसीय शैक्षिक सम्मेलन का समापन राज गुप्ता सभागार में दिनांक 27 सितंबर 2025 को हुआ।
               समापन सत्र में अतिथियों ने डॉ. बी. आर. अम्बेडकर की छवि पर माल्यार्पण, पुष्पांजली व दीप प्रज्ज्वलन किया।
        आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छगन लाल गण्डूरा, अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया, विशिष्ठ अतिथि राजेश गुलेरिया, प्रेम कुमार वर्मा, डॉ. अशोक कुमार बैरवा, रतन लाल बडगूजर, कैलाश चन्द बलाई रहें।
            दो दिन में शैक्षिक चर्चाएँ कर निम्न 11 सूत्री माँग पत्र शिक्षा मंत्री को जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द बलाई ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया द्वारा भेजा, जो निम्न प्रकार से है-
1. पदोन्नत प्रधानाचार्यों को शीघ् काउंसलिंग करा कर पदस्थापन दिया जाए।
2. राज्य स्तर पर पारदर्शी स्थानांतरण एवं पदस्थापन नीति लागू की जाए।
3. शिक्षकों की लंबित पदोन्नतियों को शीघ्र प्रभाव से पूरा करवाया जाए।
4. राजकीय उच्च मा. विद्यालयों में अनिवार्य हिन्दी व अंग्रेजी  विषय के पदों का सृजन किया जाए।
5. 2008 के तृतीय श्रेणी अध्यापकों की वेतन विसंगति का निस्तारण करवाया जाए।
6. स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों का समय महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के समान किया जाए।
7. मॉडल स्कूल में इंसेंटिव व डेपुटेशन एलाउंस वर्तमान बेसिक के अनुसार किया जाए।
8. शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं करवाए जाए।
9. लम्बित सभी वर्ग की डीपीसी शीघ्र करवाई जाए।
10. 31 दिसम्बर 2016 को रिटायर हुए कार्मिक को ग्रेजुएटी 01 जनवरी 2017 से लागू की वह दी जाए।
11. 9, 18, 27 के लाभ के बजाए 8, 16, 24, 32 का लाभ दिया जाए।
            कार्यक्रम में घनश्याम खींची, बाबूलाल वर्मा, जुगनूं खींची, कन्हैयालाल बलाई, भौरजीमल, संदीप वर्मा, राज गुप्ता, सीमा कालरा, प्रमेश बंसल, सुरेश कुमार आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
           जे. डी. राणा ने मंच संचालन किया। अन्त में जिला कोषाध्यक्ष राकेश राठी ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
               

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने