दु:खद : श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ देवलोक गमन

दु:खद : श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ देवलोक गमन

सोनभद्र : 
       ( श्याम बिहारी मधुर)
श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम बिहारी मधुर का बिमारी के कारण दिनांक 5 नवंबर 2025 की देर रात को आकस्मिक निधन हो गया। जिनका अन्तिम संस्कार पैतृक गाँव सलखन सोनभद्र, उत्तर प्रदेश में किया गया। उनके बड़े बेटे ने मुखाग्नि दी। 
        स्वर्गवास की खबर सुनकर पूरे साहित्य जगत में शोक की लहर फैल गई।
        श्याम बिहारी मधुर जी प्रख्यात गीतकार, कवि, संगीतकार, शिक्षाविद् (सरकारी शिक्षक) व लेखक थे।
           यह जानकारी श्याम साहित्य दर्पण काव्य मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. विपुल कुमार भवालिया ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने