प्रशिक्षक को प्रशिक्षण सामग्री के बारे में जानकारी होना जरूरी : विमल कुमार

प्रशिक्षक को प्रशिक्षण सामग्री के बारे में जानकारी होना जरूरी :  विमल कुमार।

(ट्रेनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का समापन)

वाराणसी : 
प्रशिक्षक वह होता है जो कि प्रशिक्षुओं की सीखने की कुशलता में सहायता करता है। प्रशिक्षक को प्रशिक्षण सामग्री की संपूर्ण जानकारी होना जरूरी होता है तभी प्रशिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित कर सकता है। उक्त बातें जिला ग्राम्य विकास संस्थान परमानन्दपुर में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रायोजित "ट्रेनर ओरिएंटेशन प्रोग्राम" विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र के समापन अवसर पर जिला प्रशिक्षण अधिकारी विमल कुमार सिंह ने अपने सम्बोधन में कही। 
        प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीन दिवसों में प्रतिभागियों को प्रशिक्षण और शिक्षण में सीखने की भिन्नताओं, प्रशिक्षण के चार स्तरो की आवश्यकता, प्रशिक्षण में प्रशिक्षक के कार्य एवं दायित्व, प्रशिक्षण सत्र में सीखाने की प्रक्रिया, सीखने चार तरीकों, प्रशिक्षण सामग्री व पद्धतियों को समझना, दृश्य, श्रव्य तकनीक के प्रयोग का प्रशिक्षण पर प्रभाव आदि विषयों पर रिटायर्ड डीडीओ डॉ दयाराम विश्वकर्मा द्वारा जानकारी दी गई। 
         प्रशिक्षण कार्यक्रम में ज्येष्ठ अनुदेशक संजय कुमार, सत्र प्रभारी सुरेश तिवारी, सेवा निवृत्त आचार्य शिवप्रकाश, जिला प्रबंधक श्रवण कुमार सिंह, मास्टर ट्रेनर सुरेश पाण्डेय, अमर सिंह, रूपा चौरसिया, नगीना, अनिता, आरती, सारिका, पूनम, किरन, सुनीता, संगीता, वंदना, राजलक्ष्मी, स्नेहल, शशिकला, अर्चना, हेमलता, सरिता, सपना मिश्रा, रंजना, निरमा, सुभावती, सोनी, रीना, सपना, अंतिमा, पूजा, रिया, सीमा, कौशल्या, माला, सुशीला आदि सहित 30 प्रतिभागियों की उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने