गंगा प्रहरी जल योद्धा से विख्यात दर्शन निषाद बाढ़ में 20 से ज्यादा महिला-पुरुषों की बचाई जान

गंगा प्रहरी जल योद्धा से विख्यात दर्शन निषाद बाढ़ में 20 से ज्यादा महिला-पुरुषों की  बचाई जान
वाराणसी : 
दर्शन निषाद वार्ड नंबर 48 गंगा किनारे सूजाबाद के  मूल निवासी हैं। शिक्षा परास्नातक (समाजशास्त्र) व एलएलबी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी से हुई है, पिता निषाद मछुआरा समाज से हैं, जन्म  जन्मांतर से नदी के किनारे जीवन-यापन और मछली पकड़ने का कार्य और इसी से जीवन चलाने का कार्य करते हैं, अब पल्लेदारी मजदूरी करते हैं। 
तीन भाई एक बहन भाई में सबसे छोटा दर्शन निषाद बचपन से ही घर की माली आर्थिक स्तिथि ठीक नहीं रहा और ना ही शिक्षा का माहौल मिला लेकिन माता जी ने पढ़ाई-लिखाई के लिए प्रेरित किया कि हमारे बच्चे पढ़ेंगे लिखेंगे तब अच्छा इंसान बनेंगे,माता जी की प्रेरणा से कक्षा 10 तक कि पढ़ाई पूरा किया लेकिन आगे की पढ़ाई करने हेतू सामाजिक संगठनों के साथ दर्शन निषाद कार्य करने लगा, सामाजिक कार्य में रुचि रहने के कारण सन 2000 में नेहरू युवा केंद वाराणसी से जुड़ गया और अपने ग्राम पंचायत के युवा मंडल से जुड़ा तब से स्वच्छता,पौधरोपण, महिला सशक्तिकरण, खेलकूद युवा जागरूकता अभियान जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में प्रतिभाग किया। सन 2012 में झारखण्ड में राष्ट्रीय युवा सांसद के डिबेट में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अच्छे कार्यो के मूल्यांकन में उत्कृष्टता प्रदर्शन परिणाम पर उत्कृष्ट युवा मंडल पुरस्कार मिला तब से स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधरोपण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर कार्य करने लगा एक समाजसेवी के रूप में पहचान मिला जिससे सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं से जुड़ा रहा और तब से जनता की सेवा, पर्यावरण की सेवा  दर्शन निषाद के जीवन का एक हिस्सा बन गया।
गंगा ग्राम सूजाबाद में रहने के कारण नमामि गंगे योजना भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून से डॉ.रुचि बड़ोला (वरिष्ठ वैज्ञानिक वन्यजीव), डॉ.येस.ए. हुसैन (वरिष्ठ वैज्ञानिक वन्यजीव) एवं कम्यूनिटी ऑफिसर सुश्री सुनीता रावत जी द्वारा गंगा प्रहरी बनाया, जिससे इनके जीवन में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ,और भारतीय वन्यजीव संस्थान द्वारा ऋषिकेश परमार्थ निकेतन (जैव विविधता संरक्षण एवं गंगा जीर्णोद्धार परियोजना) से प्रशिक्षित हुआ, तब से गंगा स्वच्छता, कछुआ, डॉल्फिन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निःस्वार्थ कार्य कर रहे हैं ,इन्हीं कार्यों से प्रेरित अन्य जन-मानस के साथ जनपद चंदौली, मिर्जापुर, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर में भी गंगा प्रहरी बनाकर स्वच्छता का अलख जगाया  वाराणसी में समस्त 84 घाट एवं 47 गंगा ग्रामों में तथा डॉल्फिन सेंटर कैथी तक लाउडस्पीकर से अपने टीम के साथ स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम किया। गंगा स्वच्छता कार्य किया, डॉल्फिन एवं कछुआ संरक्षण किया, गाँव गाँव जागरूक किया, जिससे विश्व के सबसे बड़े स्वच्छता सर्वेक्षण में गंगा किनारे बसे शहरों में बनारस का नाम प्रथम आया एवं पर्यावरण संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य जैसे गंगा आरती, गंगा ग्रामों में प्रारंभ कराया। गंगा आरती गंगा ग्राम डोमरी में, सूजाबाद , श्री मोदी घाट गंगा किनारे डोमरी में नामकरण-स्थापना किया जहाँ माँ गंगा की दैनिक आरती होती हैं, चंदौली जिला के डेरवाँकला, एवं कुंडाखुर्द में गंगा आरती प्रारंभ करवायें  ऐसे सामाजिक कार्य निःस्वार्थ सेवा को देखकर 19 जनवरी 2021 को नेहरू युवा केंद संगठन भारत सरकार के उपाध्यक्ष दिनेश सिंह युवा महोत्सव फिट इंडिया कार्यक्रम में दर्शन निषाद को डॉल्फिन मैंन से सम्मानित किया, राज्य स्वच्छ गंगा मिशन नई दिल्ली महानिदेशक जी अशोक द्वारा अम्बेडकर सभागार गंगा उत्सव कार्यक्रम नई दिल्ली में गंगा पुत्र से सम्मानित किए, 2019 के अर्द्ध महाकुम्भ में 40 दिन निःस्वार्थ सेवा को देखकर उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू, स्वामी अचित्यानंद महाराज परमार्थ निकेतन आश्रम कुम्भ मेला में प्रमाणपत्र से सम्मान दिया गया, केंद्रीय  जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पत्र भेजकर सम्मान दिया, इन सभी महत्त्वपूर्ण भूमिका एवं कार्यों के उत्कृष्टता से माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी नें पर्यावरणविद से वाराणसी में दिनाँक 7 जुलाई 2019 को हरहुआ में नवग्रह वाटिका के उद्घाटन समारोह में नव रत्नों में सम्मान दिया, और अनुभव साँझा करने का सौभाग्य मिला, जिससे पीएम श्री मोदी  नें मन के 100 वें एपिसोड में गंगा प्रहरी दर्शन निषाद के कार्यो की सराहना किए।  इनके प्रसंशनीय कार्यों को देखकर   जिलाधिकारी वाराणसी कौशल राज शर्मा ने जिला गंगा समिति  पर्यावरण संरक्षण समिति का स्थायी सदस्य बना दिया, अब दर्शन निषाद का समाज सेवी  गंगा स्वच्छता, डॉल्फिन संरक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है,  पर्यावरण के क्षेत्र में मियावाकी विधि से छोटे जंगल (सघन नैसर्गिक वन) को तैयार करने और संरक्षण में मेरा महत्वपूर्ण भूमिका है,  इस जंगल को देखने हेतू पीएम आदर्श गाँव डोमरी दूर- दूर से लोग आते है ।
दिनों दिन लोग गंगा प्रहरी के कार्यो से प्रभावित होकर माँ गंगा के प्रति सम्वेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बन रहे, करोड़ों लोगों में जागरूकता आयी है। बाढ़ के समय में अपना नाव लेकर 20 से ज्यादा महिला-पुरुष की जान बचाई, इस कार्य हेतू मुख्यमंत्री योगी के विशेष सचिव सुरेंद्र सिंह ने सराहना किया, पीएमओ कार्यालय प्रभारी शिवशरण पाठक जी ने भी सम्मान दिया, तब से देशभर के लोगों द्वारा अद्भुत गंगा प्रहरी कहा जाता हूँ। 

लोगों में भी उत्सुकता एवं जागरूकता काफी बढ़ी हैं वो प्रेरित भी हो रहे हैं। अगर बात किया जाए महिला स्वावलंबन की तो अपने जीवन में 10 हजार से ज्यादा महिलाओं को सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन का ट्रेनिंग सेंटर अपने घर खोलकर निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जिससे हज़ारों महिलाये आत्मनिर्भर बनी हैं  इससे हमारा कार्य करने का हौसला, क्षमता, ज्ञान भी बढ़ा है यह अतुलनीय कार्य है। पीएमओ प्रभारी शिवशरण पाठक  जो समय-समय पर संचार माध्यमों से उत्साहित, सराहना करते हैं।
 2026 के गणतंत्र दिवस परेड समारोह नई दिल्ली में जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा "जल योद्धा" के रूप में बुलाया गया। दर्शन निषाद नें कहा कि पीएम मोदी जी को धन्यवाद जिन्होंने महाअभियान- जन कल्याणकारी नमामि गंगे कार्यक्रम को प्रारंभ कराया।
भविष्य में हमारा संकल्प विश्व स्तर पर ग्रीन ग्लोबल अवार्ड पाना है, इसके लिए कार्य कर रहा हूँ।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने