डॉ. सत्य प्रकाश साइंटिस्ट, आई एम एस, बीएचयू ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को लिखा खत

डॉ. सत्य प्रकाश साइंटिस्ट, आई एम एस, बीएचयू ने  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को लिखा खत 
वाराणसी (बीएचयू) : 
सेवा में, 
        श्रीमान प्रधानमंत्री नरेन्द्र  मोदी जी, भारत सरकार 
 
क्या आप डॉ. सत्य प्रकाश के विगत जीवन के अठारह साल वापस लौटा पाएंगे?
क्या आप अपने सरकारी बाबू लोगों को आदेश कर पाएंगे कि 
डॉ. सत्य प्रकाश के जीवन भर की कमाई को उनको अब देकर विदा करें?
क्या UGC BHU DST के झगड़े में जब हाईकोर्ट के बीस जज आज तक फैसला नहीं लिखा पाये बारह साल हो गया तो क्या अब आप इसके लिए डॉ. सत्य प्रकाश के जीवन से अपने बाबू लोगों को खेलने देंगे?
मुझे किसी और का नहीं पता मगर अपना पता है,
मैं योग्यता और परिश्रम की दृष्टि से आपके संस्थान की सबसे प्रबुद्ध इकाई "अध्यापक" की श्रेणी में रहते हुए भी पूरे वेतन और अधिकार के अभाव में आपकी बनाइ संस्था BHU UGC MHRD DST इत्यादि के बाबूगिरी का शिकार बना हुआ हूँ तो इसमें आप मेरी  अवहेलना होते हुए आखिर कब तक देखना चाहते हैं?

मैं BHU VC और UGC चेयरमैन से लेकर मंत्रालय के मंत्री तक और उच्च न्यायालय में आपके इन सब संस्था का फ़ाइल बना कर दे आया मगर सब यही कहते हैं कि मोदी जी ही आपकी जिंदगी बचा सकते हैं। 

केवल मेरा वेतन रोक कर अगर आप के भारत की आर्थिक उन्नति तीसरे पायदान पर पहुंच रही है तो उसे चौथे तक ही रहने दीजिये लेकिन मेरे बच्चे और बीबी को अब चैन से जीने लायक तनख्वाह दीजिये।

अब तो शिक्षा साहित्य के नाम पर भी कोई मुझे कुछ भी मदद नहीं करना चाहेगा क्योंकि जिस आदमी की सरकार नहीं सुनती उसको कमजोर माना जाता है या गलत। इसलिए कृपा करके आप मेरी फीलिंग को समझ कर अपने बाबू लोगों को मेरी वेतन वाली फ़ाइल अठारहवा साल तक का पूरा वेतन एक आदेश से जारी करने के लिए बोल दीजिये।
आप के सेवा तीर्थ को मैं प्रणाम करते हुए यह अपना निवेदन पंहुचा रहा हूँ।

डॉ. सत्य प्रकाश 
साइंटिस्ट, IMS, BHU 
ईमेल satya_res2004@yahoo.co.in

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने