काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 200 वीं गोष्ठी हर्षोल्लास से केक काट कर मनाई गई
वाराणसी :
दिनांक 06.06.2026 की शनिवारिय गोष्ठी अपने निर्धारित समय से प्रारम्भ हुई जिसकी अध्यक्षता श्री देवेंद्र पाण्डेय ने किया।मुख्य अतिथि श्री गौतम अरोड़ा सरस विशिष्ट अतिथि बैजनाथ श्रीवास्तव रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
इस कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने अपने स्वागत गीत के माध्यम से स्वागत व अभिनन्दन किया, तदोपरान्त सरस्वती बन्दना भी भुलक्कड़ बनारसी ने कर कार्यक्रम की शुरुआत किया।
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी,विजय आनंद, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, देवेंद्र पाण्डेय, गौतम अरोड़ा सरस, बैजनाथ श्रीवास्तव, राकेश प्रसाद दूबे, आशिक बनारसी, जमाल बनारसी, वाहिद इकबाल लोहतवी, प्रदीप कुमार, डा. विनोद कुमार स्वामी, विजय आनंद, गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, डा. छोटे लाल मनमीत, नाथ सोनांचली, राम जतन पाल, आनंद मासूम, उमेश सिंह इत्यादि रहे।
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से एक शमां बाध दिया।
अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने करते हुए इस संस्था से जुड़े नामचीन साहित्यकार जो अब हम लोगों के बीच नहीं रहे उन्हें भी याद किया।उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।