काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 201 वीं गोष्ठी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

काशी काव्य गंगा साहित्यिक मंच वाराणसी पंजीकृत की 201 वीं गोष्ठी में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
वाराणसी : 
आज दिनांक 13.06.2026 को शनिवारिय गोष्ठी में असमय हम लोग को छोड़ कर जाने वाले संस्था के संरक्षक सिद्धनाथ शर्मा जी की याद में श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य डा. रामानंद दीक्षित ने किया। मुख्य अतिथि वहिद इकबाल लोहतवी, विशिष्ट अतिथि जमाल लोहतवी जी रहे। संचालन मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना ने किया।
 इस कार्यक्रम की शुरुआत विमल बिहारी ने सरस्वती बन्दना कर किया। 
आज की गोष्ठी में उपस्थित कवियों और शायरों में हास्य व्यंग्य कवि भुलक्कड़ बनारसी, जयप्रकाश मिश्र धानापुर, सत्यनारायण जी, मुनींद्र पाण्डेय मुन्ना, बैजनाथ श्रीवास्तव, आशिक बनारसी, जमाल बनारसी, बिमल बिहारी, शराफ़त बनारसी, अमरनाथ जी, विजय चंन्द्र त्रिपाठी, विश्व मोहन गौड़, वाहिद इकबाल लोहतवी, प्रदीप कुमार, डा. विनोद कुमार स्वामी, डा. रामानंद दीक्षित, फुर्तीला बनारसी, दीपक दबंग, प्रवीण पाण्डेय,गणेश सिंह प्रहरी, सुबोध सिन्हा उर्फ बच्चा बिहारी, जितेंद्र श्रीवास्तव टोपी, राम जतन पाल, आनंद मासूम, उमेश सिंह इत्यादि रहे। 
आज की गोष्ठी में आये हुए सभी रचनाकारों ने अपने गीत गज़ल के माध्यम से काव्याजलि दे सिद्धनाथ शर्मा जी को श्रद्धांजलि दिया। 

अंत में धन्यवाद ज्ञापित संस्था के अध्यक्ष भुलक्कड़ बनारसी ने करते हुए इस संस्था से जुड़े नामचीन साहित्यकार जो अब हम लोगों के बीच नहीं रहे उन्हें भी याद किया और दो मिनट का मौन रखा। उसके उपरांत अल्पाहार के बाद गोष्ठी को विश्राम दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने