अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा की बैठक संपन्न
रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र) :
आज दिनांक 20 जून 2026 को अलग पूर्वांचल राज्य की मांग को लेकर संघर्षरत संगठन पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) की पूर्व संध्या पर तहसील रॉबर्ट्सगंज स्थित अधिवक्ता भवन में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मुस्ताक अली एडवोकेट ने की।
पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा के महासचिव पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक रूप से स्वस्थ बनाता है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी नागरिकों से नियमित योग अपनाने का आह्वान किया तथा कहा कि जिस प्रकार योग शरीर और मन को संतुलित करता है, उसी प्रकार पूर्वांचल राज्य की स्थापना क्षेत्रीय विकास एवं सामाजिक संतुलन के लिए आवश्यक है।
संगठन के राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार यादव एड ने कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भागदौड़ भरे जीवन में योग तनावमुक्त एवं स्वस्थ जीवन का सबसे प्रभावी माध्यम है। श्री जायसवाल ने युवाओं से योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की तथा कहा कि पूर्वांचल राज्य जनमोर्चा क्षेत्र के समग्र विकास, युवाओं के रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार संघर्षरत है।
बैठक की संचालन कर रहे डी बी ए सोनभद्र के महामंत्री राजेंद्र कुमार यादव एडवोकेट ने कहा कि योग भारतीय सभ्यता की पहचान है और इसे जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है।
संगोष्ठी में रमेश चंद्र सिंह, संजीव कुमार, सुरेश सिंह कुशवाहा, टीटू प्रसाद गुप्ता, राजकुमार पटेल, सुरेश सिंह पटेल, आदर्श देव पांडेय,संतोष चतुर्वेदी, संतोष कुमार आदि लोगो ने अपने विचार रखे।
पूरी खबर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।