रक्षाबंधन पर बहनों को पौधे भेंट कर दिया हरियाली का संदेश
- भाई-बहन के प्रेम के साथ प्रकृति संरक्षण का संकल्प, ‘जहां है हरियाली, वहां है खुशहाली’ :डॉ बृजेश महादेव
सोनभद्र :
रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भाई-बहन के प्रेम और संरक्षण के पारंपरिक भाव को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए हरियाली आंदोलन के संयोजक डॉ. बृजेश कुमार सिंह ‘महादेव’ एवं अनुज बंधुओं ने अपनी बहनों को उपहार स्वरूप पौधे भेंट किए। इस अनूठी पहल के माध्यम से उन्होंने समाज को प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया।
डॉ. बृजेश महादेव ने कहा कि रक्षाबंधन केवल बहन की रक्षा का संकल्प लेने का पर्व नहीं, बल्कि जीवनदायिनी प्रकृति की रक्षा का संकल्प लेने का भी अवसर है। बहनों को भेंट किया गया पौधा प्रेम, स्नेह, संरक्षण और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का जीवंत प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाई अपनी बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है, उसी तरह प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाकर उनके संरक्षण एवं संवर्धन की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए।
उन्होंने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने के उद्देश्य से विद्यालय में भी प्रतिवर्ष बच्चे पेड़-पौधों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लेते हैं। इस पहल का उद्देश्य नई पीढ़ी में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण की भावना विकसित करना है।
डॉ. महादेव ने लोगों से अपील की कि रक्षाबंधन पर महंगे और औपचारिक उपहारों के साथ एक पौधा अवश्य भेंट करें तथा उसे वृक्ष बनने तक संरक्षित करने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि “जहां है हरियाली, वहां है खुशहाली” केवल एक नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य का आधार है।
इस अवसर पर अवधेश, हृदेश, लोकेश, बुद्धिमान, हनुमान, पवन सहित महादेव