साहित्य साधना और समाज निर्माण में रचनात्मक योगदान के लिए ड़ा सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' को 'साहित्य शिरोमणि 2026' की मानद उपाधि की गई प्रदान
उज्जैन :
साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए जयपुर की कवित्री डॉ. सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' को "साहित्य शिरोमणि 2026" सम्मान से अलंकृत किया गया। यह सम्मान डॉ. जयकिरण शोध शिक्षण संस्थान, बडनगर जिला उज्जैन की ओर से प्रदान किया गया है।
संस्थान की ओर से जारी सम्मान पत्र में ड़ा. सुखमिला अग्रवाल 'भूमिजा' की साहित्यिक रचनात्मकता, उत्कृष्ट लेखनी और समाज निर्माण में उनकी प्रतिबद्धता के लिए दिया गया।
संस्थान की ओर से उनकी साहित्यिक यात्रा को सराहनीय बताया गया।
यह सम्मान बड़नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जितेंद्र उदय सिंह पंड्या, संस्थान के निर्देशक नितेश जोशी 'जय',अध्यक्ष सनत जैन परिश्रम, सचिव दिलीप पंचाक्षरी, एवं कोषाध्यक्ष हितेश सोनी द्वारा प्रदान किया गया।
सम्मान की जानकारी वरिष्ठ लेखिका कवित्री एवं संपादि का राजेश्वरी वाजपेई ने सुख मिला अग्रवाल भूमिका को दी सम्मान की खबर आने के बाद उज्जैन सहित विभिन्न क्षेत्र के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी।
सम्मान प्राप्त करने के बाद ड़ा सुखमिला अग्रवाल भूमिजा ने संस्थान के सभी पदाधिकारी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह सम्मान उनके साहित्यिक यात्रा में प्रेरणास्पद सम्बल बनेगा।