त्रिवेणी - हिंदी, तीज, गणेश

त्रिवेणी - हिंदी, तीज, गणेश 
             
                (तीन पर्व)
आज हिंदी दिवस का पवित्र त्यौहार है
हरतालिका तीज का भी शुभ श्रृंगार है
गणेश चतुर्थी पर बप्पा का आगमन है
तीन पर्व एक साथ, अद्भुत संगम है
हिंदी हमारी माँ है, अभिमान हमारा है
इसी से हिन्दुस्तान का, नाम उजागर है
हरतालिका पर गौरी ने, किया घोर तप भारी
शिव को पति पाने की, रचना अनोखी न्यारी
आज सुहागिन कर रही, निर्जला व्रत अपार
अखंड सौभाग्य का, मांग रही सहारा
इधर गणपति बप्पा, घर-घर में आये हैं
रिद्धि सिद्धि के दाता, सबके मन भाये हैं
मूषक वाहन वाले, विघ्नहर्ता कहलाये
मोदक का भोग लगे, भक्त जय जय गाये
हिंदी भाषा जोड़े, तीज प्रेम सिखाये
गणेश ज्ञान देकर, जीवन सफल बनाये
भाषा नारी भक्ति का, यह सुंदर मेल है
संस्कृति संस्कार का, यही तो खेल है
आओ मिलकर तीनों का, उत्सव हम मनायें
हिंदी तीज गणेश का, जयघोष कर जायें

-अणुव्रत्सेवी प्रोफ डॉ ललिता जोगड़
मुम्बई,  महाराष्ट्र 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने