हिन्दुस्तान जनता न्यूज़
निःशुल्क फिजियोथैरेपी कैंप में 150 मरीज लाभान्वित
गोरखपुर :
पूर्वांचल फिजियोथैरेपिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन (PPWA) उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 13 सितंबर को नए गांव (रामपुर) स्थित काली माता मंदिर पर श्री बजरंगी लाल निषाद, श्री अश्वनी साहनी एवं कु० दीपिका साहनी के माध्यम से निःशुल्क फिजियोथैरेपी एवं प्रकाश पैथोलॉजी के सहयोग से जांच शिविर आयोजित हुआ। करीब 150 मरीजों को फिजियोथैरेपी व पैथोलॉजी जांच का लाभ मिला। शिविर में डॉ राकेश सिंह, डॉ जमीर सिद्दीकी, डॉ दीपक सैनी, डॉ अंकित यादव, डॉ राज कुरैशी, डॉ लक्ष्मी गुप्ता, डॉ साहब राम चौधरी, डॉ योगेश कुमार, डॉ पूजा श्रीवास्तव, डॉ पूजा यादव, देव आशीष, अमन गुप्ता एवं शाहिस्ता सिद्दीकी ने सेवा दी। अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह ने सभी को सम्मानित कर धन्यवाद दिया।
Tags:
संपादकीय/ कैम्प/गोरखपुर