सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में गोविंद सिंह ने जीता स्वर्ण पदक।
(राजस्थान के डीग जिले के तालफरा गांव के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गोविंद सिंह ने राष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर बढ़ाया प्रदेश और देश का गौरव)
राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय पावरलिफ्टर गोविंद सिंह ने सीनियर नेशनल पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। असंध, करनाल में 23 और 24 अक्टूबर को आयोजित हो रही रॉ पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप के अंतर्गत सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोविंद सिंह ने 60 किलोग्राम भार वर्ग की बेंच प्रेस स्पर्धा में 105 किलोग्राम भार उठाकर प्रथम स्थान हासिल किया।
गोविंद की इस उपलब्धि ने एक बार फिर साबित किया कि निरंतर अभ्यास,अनुशासन,दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल की जा सकती है। देश के विभिन्न राज्यों से आए लगभग 400 खिलाड़ियों की भागीदारी वाली इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतना उनके खेल करियर की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
गोविंद लंबे समय से लिफ्टिंग के क्षेत्र में सक्रिय हैं और राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते रहे हैं। इससे पहले भी वे विभिन्न राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर अपनी पहचान बना चुके हैं। उनकी इस नई सफलता से उनके गृह क्षेत्र तालफरा, डीग जिले और राजस्थान के खेल जगत में खुशी का माहौल है।स्वर्ण पदक जीतने के बाद गोविंद सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, परिवार और उन सभी सहयोगियों को दिया, जिन्होंने उनके खेल सफर में निरंतर प्रोत्साहन और सहयोग प्रदान किया। उन्होंने विशेष रूप से जयदीप राखोलिया (एसएम), प्रदीप चोवटिया (डीएम), भारत धमेलिया, दीपक बाघ और जयदीप पटेल के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।गोविंद सिंह का मानना है कि किसी भी खिलाड़ी की सफलता के पीछे उसके व्यक्तिगत परिश्रम के साथ-साथ परिवार, सहयोगियों और मार्गदर्शन देने वाले लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उनका यह प्रदर्शन युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है कि सीमित संसाधनों के बावजूद लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर मेहनत से बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं। सिंह ने बताया कि हालांकि वे पिछले कुछ समय से स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से परेशान है लेकिन टीम ओर स्टाफ के सहयोग से ये संभव कर पाए है,गोविंद सिंह के स्वर्ण पदक जीतने की खबर मिलते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। मीनेश जुरैल, डॉ. शिखा गोस्वामी, अरविंद जुरैल, निकुंज अमीन, नीलेश निकम, पवन पाटिल, हीरेन अंटाला और धर्मेंद्र गणेश सहित अनेक लोगों ने उन्हें इस उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गोविंद सिंह की यह सफलता न केवल उनके व्यक्तिगत खेल सफर की उपलब्धि है, बल्कि ग्रामीण प्रतिभाओं की क्षमता और भारतीय पावरलिफ्टिंग में उनकी भागीदारी का भी उदाहरण है। राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर उन्होंने अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है। अब खेल प्रेमियों को उनसे आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह के उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
Tags:
खेल /संपादकीय/छ.ग.