डाक्टर बृजेश कुमार सिंह हुए सम्मानित

सोनभद्र  (उ0प्र0)
         राजस्थान राज्य भारत स्काउट और गाइड के तत्वावधान में विश्व जैव विविधता दिवस के अवसर पर आयोजित आनलाइन क्यूज प्रतियोगिता में डॉ बृजेश कुमार सिंह "महादेव" ब्लॉक स्काउट शिक्षक नगवा सोनभद्र एवं संचालक ज्ञानोदय स्वतंत्र स्काउट दल सोनभद्र को प्रतिभाग करने के लिए प्रशस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। इसमें कई राज्यों के स्काउटर और गाइडर ऑनलाइन प्रतिभाग किए थे।
        ज्ञानोदय स्काउट दल के संचालक डॉ बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि यह मेरी पहली अंतर्राज्यीय उपलब्धि है जो ज्ञानोदय स्काउट दल के बैनर तले प्राप्त हुई है। डॉ बृजेश महादेव के इस उपलब्धि से  जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश का मान बढ़ा है। 
      डॉ बृजेश कुमार सिंह प्राथमिक विद्यालय पल्हारी-2, नगवा सोनभद्र  में  सहायक  अध्यापक  के पद  पर  तैनात हैं। यह प्रतियोगिता राजस्थान के  जिला मुख्यालय सिरोही मंडल जोधपुर से बाबू सिंह पुरोहित व नरेंद्र सिंह खोरवाल द्वारा संपादित की गयी।

                        - गौतम विश्वकर्मा की रिपोर्ट 
 
                  सच्चाई की डगर पर ....

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने