स्नातक अन्तिम वर्ष की परीक्षाएं 2 सितंबर से होनी निश्चित

सोनभद्र 
म०गां०का०वि० में अंतिम वर्ष की परीक्षा सम्बन्धी संदेह मंगलवार को समाप्त हो गया। विश्वविद्यालय ने स्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा का समय घोषित कर दिया है जिसकी परीक्षा 2 सितंबर से प्रारंभ होगी तथा समस्त परीक्षाएं 25 सितंबर को समाप्त हो जाएगी। स्नातक अंतिम वर्ष में बीए, बी.कॉम, बीएससी, बी म्युज और बीएससी कृषि चतुर्थ खंड की परीक्षा होंगी। परीक्षा दो पालियों में होंगी, पहली पाली प्रात: 08 से 11 बजे तक और दूसरी पाली 02 से 05 बजे के बीच होगी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ ने ऐसे‌ विद्यालयों को जिन्हे पहले सेंटर बनाया गया था उन्ही विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने के लिए 168 महाविद्यालयों का चयन किया गया है। परीक्षा केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए परीक्षा कराई जाएगी। तृतीय वर्ष के कुछ विषयों की परीक्षाएं लॉकडाउन से पहले हो चुकी थी। शासन और यूजीसी का निर्देश मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने नए सिरे से परीक्षा की तैयारी की है। परीक्षा नियंत्रक डॉ०कुलदीप सिंह ने बताया कि समस्त तैयारीयां पूरी हो चुकी है। स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट 15 अक्तूबर से पहले घोषित करने की तैयारी भी है।


  - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने