सोनभद्र :
जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है। जिले में आज फिर एक साथ 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। आज सुबह ही 13 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे। जिले के रेनुकूट, रेनुसागर,ओबरा, डाला, दुद्धी, अनपरा, शक्तिनगर तथा सीएमओ ऑफिस रॉबर्ट्सगंज में कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। जनपद में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या लगभग 1065 हो चुकी है।
कोरोना संक्रमण के नए मामले से स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा हुआ है।
- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज