बसौली मोड़ पर हुई कार में टक्कर

ताजा खबर  :
नौगढ़ - चंदौली 
बसौली मोड़ पर हुई कार में टक्कर। प्राप्त सूत्रों के मुताबिक मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रावर्टसगंज से नौगढ़ संपर्क मार्ग के बीच में बसौली मोड़ पर दो कारों के बीच में हुई टक्कर जिसमें एक व्यक्ति की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं 
जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में रेफर किया गया इसमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है बताया जा रहा है कि यह दोनों गाड़ियां गाजीपुर की हैं।
 दोनों नौगढ़ से रावटसगंज की ओर जा रहे थे। आगे छोटी गाड़ी बसौली मोड़ पर पुलिया के पास अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी उसके पीछे से आ रही दूसरी गाड़ी भी उस में टक्कर मारी टक्कर मारने की वजह से एक व्यक्ति का गला कट गया और घटनास्थल पर दम तोड़ दिया।
पीछे की गाड़ी के लोग सेफ हैं घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने गाड़ियों को धक्का देकर इधर-उधर किए और जिन की हालत गंभीर थी उन्हें अस्पताल भेजने में काफी मदद की है।

               
     - ब्लॉक ब्यूरो चीफ मदन मोहन की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने