जनपद में लगातार बढ़ रहा कोरोना प्रकोप, आज मिले 31 नए मामले

 सोनभद्र 
जनपद में कोरोना का कहर लगातार जारी है । जिले में आज फिर एक साथ 31 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले के रेणुकूट, रेनुसागर, घोरावल, ओबरा, बिल्ली, शक्तिनगर, रॉबर्ट्सगंज में कोरोना संक्रमित मरीज मिलें हैं, जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या लगभग 1030 हो चुकी है, कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 341, अब तक ठीक हुए मरीजो की संख्या 681, जिले में हुई मौतों की संख्या 08 हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा हॉट स्पॉट एरिया को सील करने की कार्यवाही जारी है। सीएमओ डॉ० एस०के० उपाध्याय ने मामले की पुष्टि की है।


  - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने