आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।
13/08/2020
गुरुवार
मास-भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
तिथी- नवमी
1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
कारोबार के दृष्टिकोण से दिन सामान्य रहेगा नौकरी में अच्छे अवसरों की प्रतीक्षा रहेगी यदि आप किसी को पसंद करते हैं तो उसको आज प्रपोज कर सकते हैं।
2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
दांपत्य सुख में वृद्धि से अभिभूत रहेंगे कार्य क्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा पूरे दिन को काफी अच्छी तरह से मौज मस्ती में बिताएंगे किसी संगठन में बड़ा दायित्व मिल सकता है परिजनों के लिए कुछ खरीदारी करने का विचार बनेगा।
3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
प्रेमी युगल जीवन का अहम फैसला कर सकते हैं लेकिन भावुकता और बिना गहन सोच-विचार के कोई बड़ा निर्णय आज लेना उचित नहीं होगा एक समय में एक ही काम करें कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं से जूझना पड़ेगा रिश्तेदार आपसे धन उधार मांग सकते हैं।
4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
शेयर मार्केट में काम कर रहे जातकों को बेहतर लाभ मिल सकता है सहयोगी आप के प्रति समर्पित भाव से रहेंगे आर्थिक मामलों में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी जीवन के कई क्षेत्रों में सुधार होगा अन्य दिनों की तुलना में कारोबार में अच्छी तेजी रहेगी।
5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
अपने से छोटों से भी सीखने का प्रयास करें आपको अपने काम से संतुष्टि मिलेगी दोस्त आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे सोशल मीडिया के माध्यम से किसी महत्वपूर्ण मीटिंग में शामिल हो सकते हैं समस्याओं को सुलझाने के अवसर मिलेंगे।
6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आपकी अहम भावना संबंधों पर बुरा प्रभाव डाल सकती है व्यवसायिक गतिविधियों में कुछ सुधार की आशा है जीवन साथी के साथ रिश्तो को लेकर भावुक रहेंगे विदेश यात्रा की योजना बना सकते हैं आशीष के काम में देरी हो सकती है।
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
गूढ़ विद्या में आप रुचि ले सकते हैं कैरियर में जल्दी बाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए उचित नहीं है पुरानी यादें ताजा हो सकती हैं अपने काम के प्रति बोरियत महसूस होगीे लेकिन मन की छांव पर ही आपको नियंत्रण रखना होगा।।
8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू )
जीवन में संतुलन बनाने की आवश्यकता है परिस्थितियां आपके अनुकूल अवश्य है लेकिन आप प्रभावी कदम नहीं उठा पा रहे हैं अपने अंतर्मन की आवाज सुने और इसके आधार पर अपना हक मूल्यांकन करें जीवनसाथी को कैरियर में अच्छे मौके मिलेंगे।
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
अपने काम के प्रति एकाग्र रहेंगे आपकी मेहनत आज रंग लाएगी जीवन में होने वाले सभी बदलाव सुखद महसूस होंगे वकालत से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम रहेगा किसी मेडिकल पॉलिसी में निवेश कर सकते हैं।
10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
प्रेमी युगल आज शादी का विचार बना सकते हैं विवाह को लेकर पारिवारिक सहमति मिलेगी सेहत बहुत अच्छी रहेगी कला और संगीत आदि ललित कला में रुचि लेंगे हर चीज को सकारात्मक दृष्टि से देखें इससे का आपकी रचनात्मकता में वृद्धि होगी।
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
जीवन साथी के साथ अच्छा तालमेल रहेगा पैतृक संबंध में संपत्ति के विवाद उभर सकते हैं भविष्य को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेंगे आपके सौम्य और विनम्र स्वभाव के कारण परिवार में आपका सम्मान होगा इस समय अधीर होकर किसी परिस्थिति या घटना पर प्रतिक्रिया देना उचित नहीं होगा।
12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
नए जोश और जुनून के साथ काम में व्यस्त रहेंगे गुम हुई वस्तु दोबारा वापस मिल सकती है बच्चों और जीवनसाथी से काफी खुश रहेंगे स्वयं को तंदुरुस्त रखने के लिए योग और प्राणायाम का सहारा लेंगे रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।
- हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज