कोरोना ने फिर तोड़ा रिकार्ड, पॉजिटिव मरीजों की संख्या- 51

सोनभद्र 
जिले में एक बार फिर कोरोना मरिजों की संख्या में इजाफा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार आज कुल 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार मिलने से स्वास्थ्य विभाग समेत जिला प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है। शासन द्वारा शनिवार और रविवार को जारी साप्ताहिक लॉक डाउन के बावजूद भी कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है, आज विकास खंड चोपन में कुल 18 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं तो वहीं म्योरपुर विकास खंड क्षेत्र में 27 नए मामले मिले हैं वहीं रॉबर्ट्सगंज विकास खंड क्षेत्र में मिले 5 कोरोना पॉजिटिव मरीज, जबकि सलैयाडीह निवासी एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।
जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या लगभग 869 तक पहुंच चुकी है, जबकि 6 मरीजों की कोरोना वायरस से मृत्यु हो चुकी है, वहीं 518 मरीज अब तक स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं कुल एक्टिव केसों की संख्या लगभग 323 है,  जबकी कुल सक्रिय हॉट स्पॉट की संख्या लगभग 123 है।


-जिला ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने