ओबरा - सोनभद्र
महाविद्यालय में कार्यरत सहायक कर्मचारी प्रेम कुमार की कल रात लंबी बीमारी के बाद मृत्यु हो गई। आज प्रातः छात्र नेताओं के द्वारा महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर शोक सभा का आयोजन किया गया। छात्र नेताओं के द्वारा प्रेम कुमार को याद करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
शोक सभा के दौरान छात्र नेता अभिषेक सेठ ने कहा कि प्रेम कुमार के परिजनों के दुःख में छात्र संघ सदैव साथ रहेगा और हर तरह से यथा सम्भव मदद करेगा। छात्र संघ कला संकाय के पूर्व अध्यक्ष राहुल कुमार पाण्डेय ने कहा कि प्रेम कुमार हम छात्र नेताओं के बहुत ही प्रिय थे, वे कई महीनों से बीमार चल रहे थे। उनके ऊपर महाविद्यालय की बहुत सी ज़िम्मेदारीयां थीं, पूरा महाविद्यालय परिवार उनके अच्छे इलाज के लिए हर संभव प्रयास किया परंतु कल हमारे सारे प्रयास बेकार हो गए। छात्र संघ वाणिज्य संकाय अध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र ने कहा कि प्रेम कुमार छात्र छात्राओं के लिए हमेशा तत्पर रहते थे। छात्र नेता प्रशांत यादव ने कहा कि प्रेम कुमार बहुत ही मिलनसार व नेक दिल इन्सान थे, महाविद्यालय के हर कार्यक्रम में उनका योगदान रहा करता था। उनके मृत्यु से महाविद्यालय परिवार को बहुत दुःख हुआ है।
इस मौके पर अनुज सिंह, अनुपम त्रिपाठी, विजय विश्वकर्मा, आदित्य ओझा, सौरभ गुप्ता, अंकित गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, साहिल कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज