कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार हो रहा इजाफा, कुल आँकड़ा 900 के ऊपर

सोनभद्र 
जिले में कोरोना का कहर लगातार जारी है, आज लगातार दूसरे दिन कोरोना संक्रमित 55 लोग पाए गए है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नई सूची जारी कर जानकारी दी गई है। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या लगभग 924 पहुँच चुकी है। जिसमे से एक्टिव केस  323 है तथा 695 मरीज ठीक हो चुके हैं। बता दें कि जिले में कोरोना वायरस से अब तक कुल 6 लोगो की मौत भी हो चुकी है।

    - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने