जन्माष्टमी त्योहार को लेकर करमा थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

करमा  - सोनभद्र 
श्री कृष्ण जन्माष्टमी त्योहार को देखते हुए आज सायं 3 बजे करमा थाना परिसर में घोरावल क्षेत्राधिकारी राम आशीष यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।
 क्षेत्राधिकारी नें लोगों से अपील करते हुए कहा कि क्षेत्र में जहां भी जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है वे लोग पांडाल नही लगायेगें, पुजारी मंदिर में पूजा कर सकते हैं, आरती में अधिकतम 3 से 4 लोग सोसल डिस्टेंस का पालन करते हुए शामिल हो सकते हैं, ध्वनि यंत्रों पर प्रतिबंध रहेगा। 
वहीं प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह नें कहा कि लोग मास्क अवश्य लगायें, सोसल डिस्टेंस का पालन करें, बाहर कहीं से आयें तो साबुन से हाथ जरूर धोये, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जो लोग कानून का उल्लंघन करेंगे उनके ऊपर बिधिक कार्यवाई की जायेगी।


 - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने