सोनभद्र
राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के हिन्दुवारी तिराहे के पास से चोरी की तीन मोटरसाईकिल के साथ दो चोर गिरफ्तार किए गए। सूत्रों द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार विनोद निवासी बिच्छी व सूरज निवासी जैत कोतवाली राबर्ट्सगंज चोरी की मोटरसाईकिल के साथ गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने अभियुक्तो को हिन्दुवारी तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।पुलिस ने अभियुक्तो का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है।
- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज