आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।
‌       14/08/2020
‌            शुक्रवार
‌          मास-भाद्रपद
‌           पक्ष- कृष्ण
‌         तिथी- दशमी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
‌ व्यर्थ की चर्चाओं में बहुमूल्य समय खराब कर सकते हैं अपनी महत्ता के अहंकार में वशीभूत ना हो राजनीति में आप के प्रयास और सफल हो सकते हैं शाम के समय कार्य क्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा शारीरिक रूप से शिथिल रहेंगे।
‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ जल्दी में काम संपूर्ण करने की कोशिश रहेगी प्रणय संबंधों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी भारी उद्योग से जुड़े जातकों को बड़े लाभ के अवसर मिलेंगे आप का मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा नए मित्र बन सकते हैं।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
पूरा दिन अपने काम में व्यस्त रहेंगे नींद पूरी ना होने के कारण शरीर में स्फूर्ति का अभाव रहेगा अचानक से मामले उलझ सकते हैं जटिल मुद्दों में परेशान ना हो और उसे भविष्य के लिए छोड़ दें।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
शिक्षा क्षेत्र में प्रगति हो सकती है प्रतिद्वंदी कमजोर पड़ेगा संतान के प्रति प्रेम बढ़ेगा जॉब में उन्नति के अवसर मिलेंगे व्यापारी की यात्रा हो सकती है आध्यात्मिक विचारों के प्रभाव में रहेंगे।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
नए बिजनेस प्रोजेक्ट में कुछ देरी का सामना करना पड़ेगा दिखावे में आकर कोई कार्य न करें दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करना आपकी व्यक्तिगत हितों को प्रभावित कर सकता है अधीनस्थ कर्मचारियों पर क्रोधित होने की बजाय उन्हें प्रोत्साहित करें।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
आज आपका अनुभव आपके बड़े काम आ सकता है जीवन साथी के साथ कुछ मतभेद हो सकते हैं किंतु उसे शीघ्र ही सुलझा देंगे ट्रांसपोर्ट और प्रॉपर्टी से जुड़े व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा रिश्तो में पारदर्शिता आवश्यक होगी धर्म-कर्म में मन कम लगेगा।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
लोग आपकी सहायता के नाम पर दिखावा ज्यादा करेंगे नौकरी में तनाव रहेगा प्रतिद्वंदी आप को नुकसान पहुंचा सकते हैं उधार लेन-देन दुश्मनी का कारण भी बन सकता है इसलिए इसे टालना उचित होगा शाम के बाद स्थिति कुछ ठीक होगी।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी मित्रों के साथ संबंध मजबूत होंगे मन में कामुक विचारों की अधिकता रहेगी जीवन साथी आज रोमांटिक मूड में रहेगा विद्यार्थी अपने कैरियर को लेकर नए विकल्पों की खोज में रहेंगे।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
प्रिय जनों के प्रति जवाबदेही रहेगी सहकर्मियों के संबंध मजबूत होंगे अधिकारी आपसे बहुत खुश रहेगा कानूनी दांवपेच में आपको सफलता मिलेगी ऑफिस में आपकी महत्ता बढ़ेगी कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
मीडिया से जुड़े जातकों को अपनी सेहत को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है कंप्यूटर और आईटी से जुड़े जातकों को उन्नति मिलेगी राजनीति से जुड़े जातकों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा सफलता प्राप्ति के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आपनी जीवनशैली में सुधार करें पुरानी गलतियों से सबक लें परिवार में क्लेश और विवाद की स्थिति बन सकती है विवाहित जातकों को दांपत्य जीवन में परेशानी होगी वाहन में खराबी आ सकती है।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
दैनिक कार्यों में कुछ अवरोध आ सकता है घर में शांति का वातावरण रहेगा आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी लोग आपके पक्ष में रहेंगे माता-पिता के साथ समय बिताएं नौकरी और व्यवसाय में लाभ मिलेगा।



       - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने