आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार ।
10/08/2020
सोमवार
मास-भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
तिथी- सप्तमी
1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
सहकर्मियों पर अपना प्रभाव जताने की प्रवृत्ति रहेगी कोई रुका काम बनने से मन प्रसन्न रहेगा अपने रिश्तो को ईमानदारी से निभाएंगे अपने क्रोध पर नियंत्रण बनाए रखें बड़े बुजुर्ग आपका मार्गदर्शन करेंगे।
2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
संतान को लेकर कुछ चिंता हो सकती हैं कड़वे वचनों का प्रयोग करने से बचें ससुराल पक्ष से कुछ बुरी खबर मिलने की आशंका रहेगी वैवाहिक संबंधों में अलगाव जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है सिर दर्द और तनाव से बचने के लिए ध्यान और योग का सहारा लेना उचित रहेगा।
3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
स्वार्थी लोगों से दूरी बनाए रखें परिजनों के सहयोग से आह्लादित रहेंगे कार्यक्षेत्र कारण दिन बहुत खुशनुमा रहेगा कोर्ट कचहरी संबंधी मामलों में आप की विजय हो सकती है घनिष्ठ मित्र आपका हौसला बढ़ाएंगे।
4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
नौकरी में पुराने रुके हुए काम दोबारा शुरू करने पड़ेंगे मनमानी करने की आदत को से बचें किसी परिजन के स्वास्थ्य को लेकर चिंता में रहेंगे बजट को लेकर परेशानी रहेगी आप की कार्य क्षमता को बढ़ाने का प्रयास करें।
5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
व्यापारिक गतिविधियों में तीव्रता आने की संभावना है ज्यादा काम करने से थकान की स्थिति बन सकती है आपके आत्मविश्वास में कमी आएगी जीवन साथी के साथ विचार विमर्श कर सकते हैं छोटे भाई बहनों की चिंता रहेगी।
6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
स्थायी संपत्ति मिलने में रुकावट आ सकती है लोग पीठ पीछे आपके विषय में अफवाहें उड़ा सकते हैं पिता से मतभेद हो सकते हैं अनिर्णय की स्थिति कारोबार के लिए घातक हो सकती है घर के वातावरण में नकारात्मकता रहेगी शाम के समय स्थिति कुछ ठीक रहेगी।
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
नौकरी में आप की स्थिति अच्छी रहेगी समाज सेवी संस्था से जुड़ाव रहेगा प्रेम संबंधों को परिवार की सहमति मिल सकती है पूरा दिन विशेष कार्यों में ही बीतने वाला है महत्वपूर्ण यात्रा व्यवसाय के लिए लाभकारी सिद्ध होगी।
8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू )
धन की समस्या जो लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी उसका निराकरण होगा लेनदेन को पारदर्शी बनाकर रखें मानसिक तनाव में कमी आएगी ऊर्जा में कमी महसूस होगी धार्मिक कार्य में धन खर्च होगा।
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
धन संबंधी समस्या दूर होगी संतान से वैचारिक मतभेद हो सकता है वर्तमान परिस्थितियों को लेकर व्यथित ना हो शंकालु स्वभाव आपके वैवाहिक जीवन को प्रभावित कर सकता है नौकरी और कारोबार समान रहेगा पूजा-पाठ में रुचि लेंगे।
10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
कोई अपना व्यक्ति आपसे क्षमा और विश्वासघात कर सकता है समाज में आपको सम्मान मिलेगा सुख साधनों में धन खर्च ज्यादा होगा लीवर के रोग उत्पन्न हो सकते हैं आपकी मनोस्थिति विचलित रहेगी।
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
आप को व्यवहारिक फैसले लेने चाहिए आपके मन में संतोष रहेगा सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को लाभ रहेगा कार्य बहुत कम होने से मन प्रसन्न रहेगा राजनीति से जुड़े लोगों की स्थिति मजबूत होगी।
12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
अधीनस्थ कर्मचारियों का व्यवहार अच्छा रहेगा स्वास्थ्य सुख में कमी आएगी दैनिक दिनचर्या बाधित होती है कोई मूल्यवान वस्तु के खोने का भय है प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अपनी पढ़ाई में ध्यान रखना चाहिए।
हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट
Tags:
राशिफल