शाहगंज - सोनभद्र
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश के अनुसार सोनभद्र के जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय की देख-रेख में घोरावल विधानसभा 400, ग्राम सभा सिद्धि में कोविड19 कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए गांव के लोगों का ऑक्सीमीटर के द्वारा ऑक्सीजन लेवल चेक किया गया।
जिलाध्यक्ष नीरज पाण्डेय ने बताया कि जिस तरह से कोरोना वायरस के बचाव हेतु दिल्ली प्रदेश सरकार ने लोगों के सहयोग से कोरोना वायरस पर काफी हद तक नियंत्रण कर लिया है उसी तरह से उ०प्र० की जनता भी कोरोना वायरस से अपने आप को बचा सकती है, परन्तु अगर समय से उनके ऑक्सीजन लेवल का पता चल जाए तो, जिस किसी का ऑक्सीजन लेवल कम है उनको तुरंत हॉस्पिटल में एडमिट कर लेने से ही मृत्यु दर काफी कम हो सकती है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली सरकार के होम आइसोलेशन कॉन्सेप्ट की पूरे देश में चर्चा हो रही है। विश्वस्तरीय सरकारी शिक्षा, स्वास्थ्य, फ्री बिजली, फ्री पानी और घर घर राशन पहुंचाने के कार्य से केजरीवाल मॉडल सभी को पसंद है इसलिए उ०प्र० के लोग भी अगर दिल्ली जैसी सुविधा चाहते हैं तो उ०प्र० में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी चाहिए। जिला महासचिव रमेश गौतम ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जिस प्रकार से कोरोना कॉल में मजदूरों, ड्राइवरों, रिक्शा चालको, गरीब लोगों, ऑटो चालको, वृद्धा, विधवा आदि लोगों की जो प्रतिमाह पांच हजार रु. की मदद की है किसी सरकार ने नही किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शिशिर त्रिपाठी, सुरेश शुक्ला, विवेक कुमार, विनय कुमार, आदि मौजूद रहे।
- ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट
Tags:
न्यूज