रंजिशन आत्मघाती हमले में दो को जेल

करमा - सोनभद्र 
थाना क्षेत्र के अंतर्गत रजपुरवा गांव में अभिषेक सिंह उर्फ शनी पुत्र प्रमोद सिंह के ऊपर लाठी डंडे व फाइटर द्वारा आदर्श गिरी पुत्र संतोष गिरी पता जड़ेरुआ थाना करमा  तथा उसके दोस्त द्वारा प्राणघाती हमला किया गया था, जिसमें शनी बुरी तरह से घायल हो गया था, शनी को घायलावस्था में घर वालों ने तत्काल नजदीकी सा०केन्द्र भरकवाह लेकर आए, फिर करमा थाना पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराया जिसमें करमा पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर मु०अ०स०-73/2020 धारा -147, 308, 323 भादवि0 के अनुसार दोषीगण संतोष गिरी व आकाश गिरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार करने वाली टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेन्द्र प्रताप सिंह, कांस्टेबल शशिकांत, कांस्टेबल प्रयागराज सिंह,
कांस्टेबल श्रीकांत राय, आदि शामिल रहे।



    - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने