मुहर्रम के मद्देनजर थाना परिसर मे पीस कमेटी की बैठक, नहीं होगा ताजियादारी में सार्वजनिक कार्यक्रम

करमा - सोनभद्र 
वैश्विक महामारी कोविड 19 कोरोना के कारण इस बार मुहर्रम के त्योहार में ताजियादारी का कोई कार्यक्रम सार्वजनिक रूप से नही होगा। शासन द्वारा निर्धारित यह सुचना थाना प्रभारी निरीक्षक देवतानन्द सिंह ने पीस कमेटी की बैठक में मुस्लिम बंधुओं से बताते हुए कोरोना महामारी में सहयोग की अपील की। उन्होने बताया कि चौकों पर स्थापित किये जाने वाले छोटे-बड़े ताजियों को जहां प्रतिबंधित कर दिया गया है वहीं ढोल-ताशे इत्यादि (वाद्ययंत्र) भी नही बजेंगे। उन्होंने कहा कि आपसभी के जागरूकता और सहयोग की वजह से ही करमा क्षेत्र में कोरोना पाॕजिटीव मामले कम हैं, इसे निरंतर बनाये रखने की आवश्यकता है।  उनहोने बताया कि शासन से निर्देश मिला है कि मुहर्रम में केवल उन्हीं परंपराओं की इजाजत है जो आप अपने घर के अंदर रहकर कर सकें जैसे रोजा रखना, एकांतवास में इबादत करना, सिरनी-मलीदा बनाकर फातेहा दिलाना इत्यादि और हां सार्वजनिक रूप से अदा की जाने वाली हर कार्यक्रम पर प्रतिबंध रहेगा। उन्होने यह भी बताया कि क्षेत्र के पगिया, खैराही, दिलाही, सरंगा, बारी महेवा, मोकरसिम, बहेरा, खुठानिया इत्यादि गांवों के मुहर्रम कमेटियों को पुलिस द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशों की जानकारी करा दी गई है। प्रभारी निरीक्षक देवतानन्द सिंह ने इन निर्देशों पर उपस्थितजनों से सहयोग करने की अपील की साथ ही शासन-प्रशासन के निर्देश से परे रहकर कार्य करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करने की बात भी कही।
इस अवसर पर हाफ़िज़ शरीफ खान, अब्दुल हलीम खान, शकील अहमद राजू खान, मुस्तकीम खान, उस्मान अली, इलयास अली,  कासिम अली सिराजुद्दीन, शहबान अली, मक्का आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे।


   - ब्यूरो चीफ गोविन्द प्रसाद पाण्डेय की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने