आज का राशिफल

आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार 
‌       27/08/2020
‌             गुरुवार
‌          मास-भाद्रपद
‌           पक्ष- शुक्ल
‌         तिथी- नवमी
‌1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
जोखिम भरे निर्णय ले सकते हैं, आवश्यक यात्रा करनी पड़ सकतीे हैं, शरीर में थकान रहेगी, अत्यधिक लालच ना करें, दोपहर के बाद काफी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी, आध्यात्मिक विषयों की तरफ आकर्षित होंगे।

‌2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
‌ दूसरों का हस्तक्षेप आपके काम को प्रभावित कर सकता है, जीवन साथी से झगड़ा हो सकता है, उधार दिए हुए धन को लेकर परेशान रहेंगे, नई नौकरी शुरू करने के लिए निर्णय नहीं ले पाएंगे व संपत्ति से जुड़े कार्यों में बड़ा निवेश न करें।

3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को  हा )
व्यवसाय के योजनाओं पर कार्य करने के लिए बिल्कुल सही समय है, कार्यस्थल पर सुधार कर सकते हैं, महत्वपूर्ण लोगों से मित्रता बढ़ेगी, शुभ कार्यों में भागीदारी होगी,वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आज आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहेगा, व्यापार में लाभ प्राप्त होगा, आपके शत्रु आज बढ़ सकते हैं, बुरी संगत से आपको बचना चाहिए, प्रेम संबंधों में आप की प्रगाढ़ता रहेगी, अपनी उपलब्धियों को लोगों से व्यक्त ना करें।

5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
पुरानी घटनाओं के विषय में विचार करेंगे, प्रेमी जन से झगड़ा हो सकता है, आज परिचित लोगों से ज्यादा संपर्क ना बनाएं, कानूनी बाधा दूर हो सकती है, आपका मन अशांत रहेगा।

6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
घर में कुछ कलह का वातावरण रहेगा, आवश्यक कार्यों को दिन में के प्रथम प्रहर में कर लें, खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है, माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे, कार्यक्षेत्र में अच्छा और प्रभावी काम करेंगे।

7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
व्यापार और निवेश में मनोवांछित परिणाम मिलेंगे, अपनी नौकरी को लेकर संतुष्ट रहेंगे, धार्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होगी, जीवनसाथी आपका मनोबल बढ़ाएगा, छोटी दूरी की यात्रा हो सकती हैं।

8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी  यू  )
यात्रा के दौरान को सावधान रहने की आवश्यकता है, परिवार जनों के व्यवहार से नाखुश हो सकते हैं, राजनीति से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिष्ठा को लेकर भय रहेगा, दूसरों पर निर्भर ना रहे, व्यापार के नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे।

9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
अपने अच्छे संबंधों का प्रयोग कर पाएंगे, अपने निर्णय को लेकर आशंकित रहेंगे, संतान की सफलता से उत्साहित रहेंगें, सेहत को लेकर अनावश्यक चिंतित रहेंगे, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
आकस्मिक धन हानि की संभावना है, व्यापारिक सौदे और रिश्तो में नकारात्मकता और विश्वासहीनता पनप सकती है, माता और जीवन साथी पर क्रोध न करें, दिन शांतिपूर्वक और अध्ययन में व्यतीत करें, नेत्र विकार को लेकर सतर्क रहें।

11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
 प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी, बौद्धिक कार्यों में आपको सफलता प्राप्त होगी,ऋण समाप्त करने के लिए दिन बहुत अच्छा है, कान में पीड़ा हो सकती हैं, आर्थिक मामलों में दिन भाग्यशाली रहेगा।

12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
रोजगार के नए मौके मिलेंगे, मित्र और अधिकारियों का उचित मार्गदर्शन आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा, मूल्यवान वस्तुओं की खरीदी कर सकते हैं, दूसरों पर तुरंत विश्राम विश्वास न करें, अपनी इच्छाशक्ति के बल पर अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे।

           - हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट 
विज्ञापन-
विज्ञापन-
विज्ञापन के लिए संपर्क करें-
     Mo. - 9935694130

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने