आज का राशिफल जानें आचार्य गोविन्द प्रसाद पाण्डेय "ध्रुव जी" के अनुसार -
11/08/2020
मंगलवार
मास-भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
तिथी- सप्तमी/अष्टमी
1. मेष : ( चु चे चो ला ली लू ले लो अ )
शोधकर्ता नई तकनीक विकसित करने में कामयाब रहेंगे व्यापारिक अनुबंध जबरदस्त लाभकारी होगें धार्मिक पूजा और चिंतन का सकारात्मक परिणाम आपको देखने को मिलेगा भाई बहनों से संबंध अच्छे होंगे उच्चाधिकारियों का प्रोत्साहन मिलने से उत्साहित रहेंगे।
2. वृष : ( ई उ ए ओ वा वी वू वे वो )
सरकारी अधिकारियों को अवश्य डॉट मिल सकती है कार्यक्षेत्र में भागदौड़ ज्यादा होगी धन संबंधित मामले आज अड़ सकते हैं लापरवाही भरे व्यवहार के कारण काम की गति प्रभावित रहेगी गरिष्ठ और ज्यादा मीठा भोजन के सेवन से बचें।
3. मिथुन ( का की कु घ ङ छ के को हा )
आपके शारीरिक सौंदर्य की काफी प्रशंसा होगी मित्रों और रिश्तेदारों के बीच आपकी धाक जमेगी आर्थिक लाभ मिलने से आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा प्रेमी जन आपसे आकर्षित रहेंगे मन में एक साथ कई परियोजनाओं के विषय में प्लानिंग कर सकते हैं।
4. कर्क ( ही हू हे हो डा डी डू डे डो )
आपके स्वभाव में चंचलता रहेगी अपने परिजनों की उपेक्षा को ना करें कारोबारियों को बड़ा निवेश करने से पहले सही समय का इंतजार करना चाहिए विदेश से नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है परिवार में खुशहाली रहेगी।
5. सिंह ( मा मी मु मे मो टा टी टु टे )
सरकारी क्षेत्र के शुभ समाचार मिलने की योग्य हैं स्वभाव में तीक्ष्णता रहेगी पूरा दिन व्यस्त रहेंगे स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा और शोरूम व्यवसायिक से जुड़े लोगों के कारोबार में तेजी आएगी जीवन साथी और बच्चों के साथ मौज मस्ती भरा समय बीतेगा।
6. कन्या ( टो पा पी पु ष ण ठ पे पो )
व्यक्तिगत उलझनों को लेकर परेशान हो सकते हैं आयात निर्यात के व्यापार में नुकसान होगा पाचन संबंधी रोग उत्पन्न हो सकते हैं आपके कुछ तथाकथित हितैषी आपकी गुप्त बातों को सार्वजनिक कर सकते हैं कार्य समय पर पूरा ना होने से कठिनाई आएगी।
7. तुला ( रा री रू रे रो ता ती तू ते )
बहु प्रतिक्षित कार्य आज पूरे हो सकते हैं कोई छोटी व्यवसायिक यात्रा करनी पड़ेगी आपको अपने बौद्धिक चातुर्य पर गर्व होगा वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह आपके लिए काफी लाभदायक होगी जीवनसाथी के प्रेम से अभिभूत हो रहेंगे।
8. वृश्चिक ( तो ना नी नु ने नो या यी यू )
आपका दिन प्रायः सामान्य ही रहने वाला है सहकर्मियों के सहयोग से निश्चित समय पर कार्य पूरा हो जाएगा किसी काम को छोटा या बेकार न समझे जोखिम भरे निवेश आपको परेशानी में डाल सकते हैं दिनचर्या संयमित रखें।
9. धनु ( ये यो भा भी भु ध फ ढ़ भे )
बिना कारण क्रोध करने से बचें उदर शूल और कब्ज की शिकायत हो सकती है प्रेम संबंधों में आसक्ति का भाव बढ़ेगा अपनी समस्याओं में दोस्तों और शुभचिंतकों को घसीटना उचित नहीं है अनैतिक कार्यों में संलिप्तता ना रखें।
10. मकर ( भो जा जी खी खु खे खो गा गी )
व्यवहार में कमी के कारण अच्छे प्रोजेक्ट हाथ से निकल सकते हैं अपने अहंकार को पुष्ट ना होने दें व्यापार में मंदी और नकदी की कमी रहेगी मेहनत करने की इच्छा नहीं होगी सहकर्मी में आपके प्रति ईर्ष्या भाव रखेंगे।
11. कुम्भ ( गु गे गो सा सी सु से सो दा )
धार्मिक पूजन में काफी समय व्यतीत करेंगे स्त्री जातकों को नए प्रेम संबंध की प्राप्ति हो सकती है समाज के प्रतिष्ठित लोगों में आपका नाम होगा गृहस्थ सुख में वृद्धि होगी नया घर लेने का विचार बना सकते हैं।
12. मीन ( दी दु थ झ ञ दे दो चा ची )
घर में झगड़ा हो तो मौन रहना सबसे बेहतर विकल्प होगा वाहन चलाते समय सावधानी रखें व्यापार में गति लाने के लिए धन का प्रबंध करना होगा स्वादिष्ट भोजन का आनंद उठाएंगे सर्दी जुकाम की शिकायत हो सकती है।
- हिन्दुस्तान जनता न्यूज की रिपोर्ट
Tags:
राशिफल