साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान मार्केट में पसरा सन्नाटा, किया गया सेनीटाइज

पन्नूगंज - सोनभद्र 
थाना क्षेत्र के रामगढ़ में साप्ताहिक लॉकडाउन का पालन करते हुए पूरा मार्केट बन्द रहा, बंद मार्केट में सन्नाटा पसरा हुआ है। 
वहीं साप्ताहिक लॉकडाउन के दौरान शनिवार और रविवार को पूरे मार्केट को सेनीटाइज किया गया तथा दुकानदारों  ने भी अपनी दुकानों को सैनिटाइज करवाया।
वहीं थाना इंचार्ज महेंद्र पाण्डेय ने सारे मार्केट में गश्त लगाकर मास्क ना लगाने वालों का चालान काटा, श्री पाण्डेय ने कहा कि शनिवार व रविवार को संपूर्ण लाकडाउन रहेगा, अत: लॉक डाउन का पालन अवश्य करें।


              - अवनीश कुमार देव की रिपोर्ट 

एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने